देश

तमिलनाडु में AIADMK ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, घोषणापत्र जारी कर स्टालिन बोले- ‘इस बार बनाएंगे अपनी सरकार’

Lok Sabha Election 2024: लोक सभा चुनाव को लेकर दक्षिण भारत में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है. एआईएडीएमके (AIADMK) गठबंधन में तेनकासी निर्वाचन क्षेत्र से डीएम डीएमके को 5 सीटें मिली हैं. जबकि एसडीपीआई और पुथिया तमिलगम एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. इस बारे में एआईएडीएमके महासचिव ने जानकारी दी है. वही, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एम. के. कनिमोझी, टी.आर. बालू और ए. राजा सहित कुछ मौजूदा सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया है.

तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने लोक सभा चुनाव को लेकर 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया है. वहीं, तमिलनाडु से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आगामी लोक सभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर किया है. इस दौरान डीएमके सांसद कनिमोझी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे.

2024 में बनाएंगे अपनी सरकार: सीएम स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा, “यह DMK चुनाव से पहले जो अपने घोषणापत्र में कहती है, हम उसे ही करते हैं, हमारे नेताओं ने हमें यही सिखाया है. जैसा कि कनिमोझी ने कहा, हम पूरे राज्य में गए और विभिन्न लोगों की बातें सुनीं.

यह न केवल DMK का घोषणापत्र है बल्कि लोगों का घोषणापत्र है. 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई तो उन्होंने भारत को बर्बाद कर दिया. कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं हुआ. हमने INDIA गठबंधन बनाया है और हम 2024 में अपनी सरकार बनाएंगे. हमारे घोषणापत्र में हमने तमिलनाडु के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है और इस घोषणापत्र में हर जिले के लिए योजनाएं दी गई हैं.”

यह भी पढ़ें: बदायूं डबल मर्डर में हो रहे कई खुलासे, आरोपी ने की थी 5 हजार रुपये कि डिमांड तो बच्चों की मां से मांगी थी चाय, तीसरे बच्चे ने ऐसे बचाई जान

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले राजद के ब्रह्मपुर से विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास पर ED की छापेमारी

Dipesh Thakur

Recent Posts

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

15 minutes ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

25 minutes ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

1 hour ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

1 hour ago