लू से बचने के लिए क्या खाएं.
Summer Diet Tips: चिलचिलाती गर्मी, तेज धूप और लू से अपने शरीर को बचाना बेहद जरूरी है. लू के चपेट में आने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं. ऐसे में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सबसे ज्यादा पानी का सेवन करें, क्योंकि पानी की कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही गर्मियों में अपने सेहत का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है.
इस मौसम में जरा सी लापरवाही आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. बता दें कि पानी की कमी से दस्त और उल्टी की समस्या भी हो सकती है. इससे आपका शरीर कमजोर पड़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको लू से बचने के लिए कुछ ऐसे डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
गर्मी के मौसम में लोग ठंडी चीजों का सेवन करना बेहद पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक तरबूज है ये एक ऐसा फल है जिसका रोजाना सेवन करने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है साथ ही शरीर को फिट बनाए रखने में मदद करता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन सहित कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.
अगर आप गर्मियों के मौसम में लू की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो आप रोज सुबह नींबू पानी का सेवन करें .ये आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. साथ ही यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है इसलिए हमें गर्मी के मौसम में नींबू पानी का रोजाना सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें:क्या आपके कपड़े से भी धोते समय निकल जाता है रंग? तो बस पानी में मिलाएं ये चीज, कभी नहीं उतरेगा उनका रंग
गर्मियों के मौसम में संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए इस फल का सेवन करने से आपका शरीर मजबूत रहता है साथ ही साथ आपका पेट ठंडा भी रहता है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है. साथ ही फल विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर रहता है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है.
गर्मियों के मौसम में दही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर को फिट बनाए रखने में मदद करते हैं. रोजाना इसका सेवन करने से हमारा शरीर लू का शिकार होने से बच सकता है साथ ही गर्मियों के मौसम में चलने वाली तेज लू से भी बचाने में कारगर होता है.
-भारत एक्सप्रेस
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…