लाइफस्टाइल

वाह क्या बात है! आईआईटी मंडी ने बनाया AI योगा मैट, सही आसन करने में करेगा मदद

AI-enabled YogiFi Yoga Mat: आईआईटी मंडी से जुड़े एक स्टार्टअप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस एक योगा मैट बनाया है. इस मैट को ‘योगीफाई’ नाम दिया गया है और कई केंद्रीय मंत्रियों को गिफ्ट भी किया गया है. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से ‘योगीफाई मैट को विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर, रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भेजा गया है.

योग के अनुभव बनाएगा बेहतर (AI-enabled YogiFi Yoga Mat)

मंत्रालय के अनुसार, यह मैट घर पर योग के अनुभव को बेहतर बनाएगा. इसमें कंफर्टेबल योगा प्रैक्टिस के लिए एआई और कंप्यूटर विजन (सीवी) टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा. मैट एक बिल्ट-इन इनोवेटिव सेंसर लेयर से लैस है, जो योग करने वालों के आसनों को ट्रैक करता है और उन आसनों को सही करने में मदद करने के लिए सुझाव देता है. इसे वेलनेसिस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है, जिसे आईआईटी मंडी के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (टीआईएच) आईहब में इनक्यूबेट किया गया है और डीएसटी के एनएम-आईसीपीएस प्रोग्राम के तहत समर्थित किया गया है.

यह भी पढ़ें : क्या है Sensorineural nerve hearing loss? जिसके कारण अचानक से alka yagnik को सुनना हुआ था बंद

इस योगा मेट के हैं कई लाभ (AI-enabled YogiFi Yoga Mat)

मंत्रालय के अनुसार, यह मैट पूरी तरह से स्वदेशी है, इसके कई लाभ हैं. इनमें योगासन ट्रेनिंग, इंटरैक्टिव योगा क्लासेस, रियल-टाइम फीडबैक और दुनिया भर में कहीं भी, कभी भी पर्सनलाइज कोचिंग की सुविधा शामिल हैं. ‘योगीफाई’ स्मार्ट मैट घर पर अन्य स्मार्ट डिवाइस के साथ सहजता से काम करता है, ताकि योग करने के लिए सही माहौल तैयार किया जा सके.

Uma Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago