लाइफस्टाइल

आज ही अपनी डाइट में हरी सब्जियों को करें शामिल, सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद

Benefits Of Green Vegetable: अक्सर हमारे बड़े-बूढ़े हमे हरी सब्जियां खाने के लिए कहते हैं और हम लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हमें खुद ही एहसास होता है कि ये हरी सब्जियां कितनी जरूरी और सहतमंद हैं. इन सब्जियों में विटामिन, प्रोटीन और कई खनिज होते हैं, इसलिए ये हमें कई बीमारियों से बचाती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती हैं. इन सब्जियों को खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे हमारे चेहरे पर चमक आती है. आइए हम आपको बताते हैं हरे सब्जी खाने के फायदे.

मोटापा (Benefits Of Green Vegetable)

अगर आप हरी सब्जियां नहीं खाते हैं, तो आपका मोटापा बढ़ता है. यदि आप बहुत अधिक व्यायाम करते हैं, तो भी आपका वजन कम नहीं होता है. इसलिए अपने डाइट में सुधार करें, तेल और मसालेदार सब्जियों के बजाय हरी सब्जियां खाएं, जिससे आपके शरीर में चर्बी कम हो जाएगी. हरी सब्जियां पेट की चर्बी भी कम करती हैं और पेट को आसानी से साफ करती हैं. इसमें कम कैलोरी होती है और आपका पेट जल्दी भर जाता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती.

यह भी पढ़ें : क्या RO वाटर प्यूरीफायर का पानी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है? जानें सच्चाई

त्वचा (Benefits Of Green Vegetable)

हरी सब्जियां खाना हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और विटामिन सी पाए जाते हैं. ये हमारी त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. टमाटर में विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. गाजर में विटामिन ए पाया जाता है और यह हमें कील-मुंहासों से बचाता है. संतरे, गाजर, खुबानी, शकरकंद में विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारी त्वचा की सुंदरता को बढ़ाता है. इसके अलावा टमाटर, पपीता, लाल मिर्च, लाल प्याज में लाइकोपीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी त्वचा की रक्षा करने के साथ-साथ त्वचा को हानिकारक किरणों से भी बचाते हैं. बैंगन, गोभी, लाल अंगूर, चुकंदर, बेर, आदि में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Uma Sharma

Recent Posts

80 साल की उम्र में खरीदा पहला स्मार्टफोन, अब सेल्फी और इंस्टाग्राम सीख रहे हैं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…

23 seconds ago

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

25 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

26 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

1 hour ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

2 hours ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago