देश

‘लड्डू गोपाल’ को लगी चोट तो भक्त लगा रोने, एंबुलेंस से लेकर पहुंचा अस्पताल, जानें फिर क्या हुआ?

Viral News: ‘चोटिल’ लड्डू गोपाल की मूर्ति को लेकर अस्पताल पहुंचा श्रद्धालु तो डॉक्टरों ने किया ने भी उनका ‘उपचार’ किया. दरअसल, शाहजहांपुर जिले में पेश आए एक अजीबोगरीब वाकये के तहत एक भक्त लड्डू गोपाल की मूर्ति को ‘चोट’ लगने पर उसे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा. फूट-फूट कर रो रहे उस शख्स की श्रद्धा को देखकर डॉक्टरों ने लड्डू गोपाल का ‘चिकित्सीय परीक्षण’ और ‘उपचार’ किया.

लड्डू गोपाल एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचा शख्स

जिले के खुटार थाना क्षेत्र स्थित सुजानपुर गांव का रहने वाला रिंकू मंगलवार की शाम सरकारी एंबुलेंस से लड्डू गोपाल की एक छोटी मूर्ति को लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को बताया कि लड्डू गोपाल को नहलाते समय वह उसके हाथ से छूट गए जिससे उन्हें चोट लग गई. उसने अपील की कि डॉक्टर उनका फौरन इलाज करें.

‘स्नान करते समय हाथ से छूटकर गिर गए थे लड्डू गोपाल’

खुटार के सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अंकित वर्मा ने बुधवार को बताया कि रिंकू मंगलवार शाम को 108 सेवा की एंबुलेंस से लड्डू गोपाल को लेकर खुटार के सरकारी अस्पताल पहुंचा था. इस दौरान फूट-फूट कर रो रहे रिंकू ने बताया कि वह शाम को लड्डू गोपाल को स्नान करा रहा था तभी वह उसके हाथ से छूटकर गिर गए जिससे उन्हें चोट लग गयी.

यह भी पढ़ें : “पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी करुणा और बुद्धिमत्ता”, स्वामी स्मरणानंद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

उन्होंने बताया कि रिंकू के भक्ति भाव को देखते हुए उसकी संतुष्टि के लिए चिकित्सकों ने लड्डू गोपाल की मूर्ति का ‘चेकअप’ किया और दवा लगाई. मगर रिंकू लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती करने की जिद करता रहा, हालांकि बाद में डॉक्टरों ने उसे समझाया कि लड्डू गोपाल अब बिल्कुल ठीक हैं. करीब दो घंटे बाद लड्डू गोपाल को अस्पताल से ‘छुट्टी’ दे दी गई. अस्पताल के मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रिंकू रोते हुए लड्डू गोपाल की मूर्ति को चूम रहा है और सीने से लगा रहा है. क्षेत्र में इस घटना की खासी चर्चा है.

Uma Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago