लाइफस्टाइल

इंटरमिटेंट फास्टिंग: वजन कम करने का नया तरीका, जानें इसके फायदे और नुकसान

दुनिया भर में पिछले कुछ समय से इंटरमिटेंट फास्टिंग बेहद पॉपुलर हो रही है. इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा ईटिंग पैटर्न है, जिसमें व्यक्ति को सिर्फ एक बार खाना खाता हैं. और बाकि के समय में पानी पीकर फास्टिंग करनी होती है. इसके अलावा लोग एक दिन के गैप (अल्टरनेट डे) पर भी फास्टिंग करके वजन कम करने की कोशिश करते है.आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग से क्या फायदे होते है और क्या नुकसान होता हैं.

वजन कम करने का तरीका

वजन कम करने का एक तरीका है इंटरमिटेंट फास्टिंग. इसमें आप को दिन के कुछ समय तक कुछ नहीं खाना होता है और केवल कुछ घंटों तक ही आपकी ईटिंग विंडो खुली रहती है. इस दौरान आप अपनी डाइट के हिसाब से कुछ भी खा सकते हैं.

क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग सही है या नहीं?

अलग अलग एक्सपर्ट की इस मामले में अलग अलग राय है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके लिए सही है या नहीं लेकिन यह बात तो तय है कि इससे वजन कम होता है. कुछ लोगों का मानना है की यह सही तकनीक है और इसका प्रयोग होना चाहिए तो कुछ लोगों का मानना है की इसके शरीर को कुछ साइड इफेक्ट्स हैं.

कैसे काम करती है इंटरमिटेंट फास्टिंग?

इंटरमिटेंट फास्टिंग आपको वजन कम करने में मदद कर सकती है. लेकिन यह आपके हॉरमोन को भी प्रभावित कर सकती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर की चर्बी शरीर की ऊर्जा (कैलोरी) को संग्रहीत करने का तरीका है. जब आप कुछ नहीं खाते हैं, तो आपका शरीर संग्रहीत ऊर्जा को इस्तेमाल करना शुरू कर देता है. जिसमे आपकी नर्वस सिस्टम एक्टिविटी में बदलाव होता है. और साथ ही कई जरूरी हार्मोन्स में भी परिवर्तन होने लगता है. जैसे

इंसुलिन सेंसिटिविटी में लाभ

ऐसा देखने को मिला है की जो लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं उनको इंसुलिन सेंसटिविटी में सुधार देखने को मिला है. इससे डायबिटीज का रिस्क कम होता है और आप का ब्लड शुगर लेवल सीमा में रहता है. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं वह भी अपने डॉक्टर से पूछ कर इस तकनीक का प्रयोग कर सकते है.

मानसिक स्पष्टता करने का प्रयास

अत्यधिक उत्तेजित दुनिया में मानसिक स्पष्टता को पुनः प्राप्त करना एक बहुआयामी प्रयास है. जिसके लिए हमारी जीवनशैली और आदतों में जानबूझकर बदलाव की आवश्यकता होती है.जिसमे सादगी को अपनाना, अपने शारीरिक स्वास्थ्य का पोषण करना, और संतुलन और चिंतन की तलाश करना हमें एक स्पष्ट, अधिक केंद्रित मन की स्थिति प्राप्त करने में मदद करता है.

इन्फ्लेमेशन कम होती है

इंटरमीटेंट फास्टिंग करने से आप के शरीर से इन्फ्लेमेशन कम होती है.और यह फास्टिंग करने से आपको एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मिलते हैं. जो आपके शरीर में कई बीमारियों का रिस्क कम करते हैं. जिनमें हृदय से जुड़ी बीमारी और स्ट्रोक आदि शामिल हैं.

क्या आपको भी करनी चाहिएस फास्टिंग

अगर आपको वजन कम करने की काफी अधिक जरूरत है तो आप इस फास्टिंग को कर सकते हैं नहीं तो किसी अन्य तकनीक का भी उपयोग कर सकते हैं. आपको बता दें कि बच्चों और ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को इस तरीके का पालन नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये पाउडर, बीमारियों से मिल जाएगा छुटकारा, जानें खाने का सही तरीका

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

21 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago