लाइफस्टाइल

क्या आपको भी बढ़ता वजन कर रहा है परेशान? तो आज से ही पीना शुरू करें ये खास स्मूदी

Smoothie For Weight Loss: आजकल हर कोई फिट रहने के लिए खान-पान, योगा, जिम और एक्सरसाइज में लगातार प्रयोग कर रहा है. फिट रहने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. अच्छी शारीरिक फिटनेस बनाए रखना जितना महत्वपूर्ण है, अपने शरीर के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. वजन कम करने के लिए आपको सख्त आहार का पालन करना पड़ता है, जिससे अक्सर आप ऊब महसूस करते हैं और आहार के बारे में भूल जाते हैं. अगर आप स्वस्थ और स्वादिष्ट तरीके से मोटापा कम करना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं स्मूदी बाउल रेसिपी के बारे में…

ब्लूबेरी, ओट्स और चिया स्मूदी (Smoothie For Weight Loss)

ब्लूबेरी, ओट्स और चिया स्मूदी खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. साथ ही अगर इसके फायदे की बात करें तो ब्लूबेरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. स्मूदी बनाने के लिए बस ब्लूबेरी, ओट्स और चिया को दूध के साथ ब्लेंड करना होता है. यह तैयार है आपकी हेल्दी और स्वादिष्ट स्मूदी.

पालक, केला और नींबू स्मूदी

पालक, केला और नींबू स्मूदी काफी हेल्दी डाइट फूड है. साथ ही खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. पालक में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं. वहीं केला मेटाबॉलिज्म रेट को तेज करता है. साथ ही नींबू शुगर की मात्रा को कम करने और फैट को कम करने में मदद करता है. पालक, केला और नींबू स्मूदी बनाने के लिए पालक के पत्ते, पका हुआ केला, नींबू और पानी डालकर मिक्सर में पीस लें. यह तैयार है आपकी हेल्दी और स्वादिष्ट स्मूदी.

यह भी पढ़ें : अगर आपके भी अचानक हार्ट बीट हो जाती है तेज, तो ये 5 बड़े कारण, इसे लेकर बिल्कुल भी न करें कोई लापरवाही

चॉकलेट, ओट्स, शहद और केला स्मूदी (Smoothie For Weight Loss)

चॉकलेट, ओट्स, शहद और केला स्मूदी काफी हेल्दी डाइट फूड है. इसमें फाइबर, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाई जाती है. चॉकलेट, ओट्स, शहद और केला स्मूदी बनाने के लिए अब चॉकलेट, ओट्स, शहद और केला को दूध साथ ब्लेंड कर लें. तैयार है आपका हेल्दी और स्वादिष्ट स्मूदी. इसको खाने से कब्ज और दिल की बीमारी जैसी समस्याओं को काम करता है. हालाँकि ये हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है.

Uma Sharma

Recent Posts

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

2 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

37 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

46 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

51 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

1 hour ago