लाइफस्टाइल

कहीं आपके लिवर में जमा तो नहीं चर्बी? फैटी लीवर को ठीक करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

Liver Fat: कभी-कभी व्यक्ति के लिवर और आस-पास के हिस्से में सूजन आ जाती है. ऐसा लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा होने के कारण होता है. लिवर में सूजन की समस्या को फैटी लिवर कहा जाता है. फैटी लीवर की समस्या खराब खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण होती है. फैटी लिवर के कारण पेट में दर्द, भूख न लगना, पैरों में सूजन, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.

एलोवेरा (Liver Fat)

एलोवेरा से स्किन और बालों को होने वाले फायदे के बारे में तो आप जानते ही हैं, लेकिन आपको बता दें कि रोजाना थोड़ी मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से लीवर की कार्यक्षमता भी सुधरती है. इससे लीवर में जमी गंदगी बाहर निकल जाती है. इसके लिए आप सुबह खाली पेट आधा गिलास एलोवेरा जूस पिएं.

आंवला

आंवला भी फैटी लीवर जैसी समस्या को ठीक करने में काफी मदद करता है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन में सुधार करने और शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है. नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करने से लीवर की सफाई होती है और फैटी लीवर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : क्या दूध, अंडा, चिकन खाने से हो सकता है बर्ड फ्लू का खतरा? एक्सपर्ट से जानें

गिलोय (Liver Fat)

गिलोय सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती है. आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह लीवर को स्वस्थ रखने के लिए भी लाभकारी होता है. गिलोय का सेवन करने से फैटी लीवर की समस्या में काफी लाभ हो सकता है. इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच गिलोय का जूस और शहद मिलाकर पीएं.

Uma Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago