आलमगीर आलम को ईडी ने जारी किया समन
सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ईडी ने आलमगीर आलम को समन भेजकर 14 मई को ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा है. आलमगीर के पीएस के यहां से ईडी ने बीते दिनों 35 करोड़ रुपये छापेमारी में बरामद किया था. उसी के संबंध में पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया है. ईडी ने इसी मामले में आमलगीर के ओएसडी संजील लाल और उसके नौकर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
बता दें कि आलमगीर आलम के करीबी और चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 6 मई को छापेमारी की थी. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 35 करोड़ रुपये नकद बरामद किया था.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मुंबई पुलिस ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की ड्रग्स जब्त
आलमगीर के ओएसडी संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से भी 32 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. इसके अलावा मुन्ना कुमार सिंह नाम के एक अन्य ठेकेदार और कुछ इंजीनियर्स के ठिकानों से भी रकम बरामद हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…