लाइफस्टाइल

बालों पर मेहंदी लगाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना उल्टा पड़ेगा असर!

Mehndi For Hair: ब्यूटी टिप्स की बात आती है तो उसमें स्किन और बाल दोनों की केयर करना जरूरी है. ज्यादातर लोग के बाल सफेद फ्रिज और डल होते हैं. ऐसे में कई लोग बाजार में कई तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कुछ घर में कई नुस्खे अपनाते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा कॉमन बालों पर मेहंदी लगाना है.

अक्सर आप लोग भी बालों की शाइन बढ़ाने और सफेद बालों को वापिस काला करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आजकल अब मेहंदी लगाते समय कुछ लोग उसमें तरह-तरह की चीजें मिलाते हैं. लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें मिलाने से या फिर मेहंदी को बालों पर गलत तरीके से लगाने से आपके बालों के नुकसान हो सकता है. आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे की बालों पर मेहंदी लगाते समय किन चीजों का ध्यान रखें-

नींबू या दही न मिलाएं

कुछ लोग मेहंदी का घोल तैयार करते समय उसमें नींबू का रस मिला देते हैं, लेकिन ऐसे करना सही नहीं है. क्योंकि नींबू का रस एसिडिक होता है. जिसकी वजह से आपके बाल रूखे लगाने लग सकते हैं. ऐसी ही कई लोग मेहंदी में दही मिलाते हैं. लेकिन इससे आपको सही रिजल्ट देखने को नहीं मिलेगा.

कम समय तक मेहंदी भिगोना

अगर आप चाहते हैं कि मेहंदी लगाने के बाद आपके बालों को अच्छा रंग मिले तो आपको कम से कम 8 से 12 घंटे तक भिगोकर रखने के बाद इसका इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप इससे कम समय के लिए इसे भिगोते हैं, तो इससे आपको सही रिजल्ट नहीं मिलेंगे. आप रातभर मेहंदी को भिगोकर रखें फिर अगले दिन उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

प्लास्टिक के कटोरे में न घोलें

मेहंदी घोलते समय लोग उसे प्लास्टिक के कटोरे में घोलते हैं. लेकिन इसके लिए आपको स्टेनलेस स्टील या फिर लोहे के कटोरे का उपयोग करना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने के ज्यादा डाई रिलीज होती है. साथ ही इसे मिलाने के लिए स्पैटुला कि इस्तेमाल करना चाहिए.

नॉर्मल पानी में घोलना

ज्यादातर लोग मेहंदी घोलते समय नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इससे आपके बालों पर मेहंदी का रंग सही से नहीं चढ़ेगा. इसलिए नॉर्मल पानी की जगह आप कॉफी या चाय के पानी को मेहंदी घोलने में इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि पानी को ठंडा होने दें.

मेहंदी को भिगोते ही बालों पर लगा देना

अगर आप मेहंदी को पानी में भिगोने के तुरंत बाद बालों (Mehndi for Hair) पर लगा देते हैं, तो ऐसी गलती करने से बचें. बालों पर मेहंदी का रंग अच्छी तरह से चढ़ जाए, इसके लिए मेहंदी को 1-2 घंटे तक भिगोकर जरूर रखें. अगर आप तुरंत घोली हुई मेहंदी लगाएंगे, तो इससे बालों पर रंग अच्छी तरह से नहीं चढ़ पाएगा. आप चाहें तो मेहंदी को रात में भिगोकर, सुबह बालों पर अप्लाई कर सकते हैं. इससे बालों पर मेहंदी का रंग अच्छी तरह से चढ़ेगा और बालों की खूबसूरती भी बढ़ेगी.

बालों पर तेल लगाना

कई लोग मेहंदी लगाने से पहले बालों पर तेल लगा लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो बालों पर तेल लगाने से बचें. बालों पर मेहंदी लगाने वाले हैं, तो ऑयलिंग न करें. अगर आप ऑयलिंग करना भी चाहते हैं, तो सिर्फ बालों की जड़ों पर ही लगाएं. खासकर, अगर आपके बाल ऑयली है, तो तेल बिल्कुल न लगाएं. इससे बालों पर मेहंदी का रंग सही तरीके से नहीं लग पाता है. बालों पर मेहंदी का रंग अच्छी तरह चढ़ाने के लिए ऑयलिंग करने से बचाएं. हालांकि, बालों की सेहत के लिए ऑयलिंग करना बहुत फायदेमंद होता है. ऑयलिंग करने से बाल जड़ से मजबूत (Hair Oiling Benefits in Hindi) बनते हैं. बालों का टूटना और झड़ना भी बंद होता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

26 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

47 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

52 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago