नवमी कन्या पूजन.
Chaitra Navratri 2024 Navami Kanya Pujan: नवरात्रि की नवमी तिथि बेहद खास होती है. इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के अलावा कन्या पूजन और हवन किया जाता है. हवन और कन्या पूजन के बाद नवरात्रि का व्रत की समाप्ति होती है. चैत्र मास की महा नवमी के दिन घर-घर में कन्या पूजन और हवन किया जाता है. इसके अलावा महा नवमी के दिन नवरात्रि व्रत का पारण भी किया जाता है. ऐसे में चैत्र नवरात्रि की महा नवमी तिथि, शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन के लिए
सही समय और विधि जानते हैं.
पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 16 अप्रैल यानी आज दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी. जबकि नवमी तिथि की समाप्ति 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगी. ऐसे में महा नवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी. इसके अलावा इस दिन नवरात्रि का पारण भी किया जाएगा.
चैत्र नवरात्रि की महा नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करें. पूजन के दौरा माता सिद्धिदात्री को लाल फूल अर्पित करें. इसके बाद मां दुर्गा के नौवें स्वरूप कुमकुम अर्पित करें. फिर माता को हलवा-पूड़ी का भोग लगाएं. मां दुर्गा के सामने दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. शतनाम स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं. इसके बाद मां सिद्धिदात्री के मंत्र का जाप करें. पूजन के अंत में माता सिद्धिदात्री की आरती करें.
ओम् देवी सिद्धिदात्र्यै नमः
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…