लाइफस्टाइल

First Rain Of Monsoon: क्या वाकई बारिश में भीगने से खत्म हो जाते हैं फोड़े और फुंसियां? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई

First Rain: माना जाता है कि मॉनसून की पहली बारिश में नहाने से गर्मी में निकली फोड़े-फुंसियां ठीक हो जाती है. अक्सर जब पहली बारिश होती है तो लोग बारिश में नहाने के लिए तुरंत घर के बाहर या फिर छत पर निकल पड़ते हैं. पहली बारिश इसलिए भी सुकून भरी होती है, क्योंकि यह चिलचिलाती गर्मी से राहत देती है. फिलहाल इस लेख में डर्मेटोलॉजिस्ट मानसून की पहली बारिश में नहाने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं.

कुछ हद तक सही है ये बात

डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि पहली बारिश के पानी से शरीर के कई विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर डिटॉक्सिफाई होता है. इसलिए कुछ हद तक ये बात सही है कि अगर आपने पहली बारिश के पानी से चेहरा धोया तो आप फोड़े फुंसी या गर्मी से हुई घमौरियों से राहत मिल सकती है लेकिन एक्सपर्ट सलाह भी देते हैं कि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको बारिश के पानी में नहाने से पहले सोचना चाहिए.

जानें क्या है फायदे?

अगर बारिश में नहाने के फायदे देखें तो हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे तन मन को खुशी प्राप्त होती है क्योंकि बारिश में नहाने से शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं. इससे तनाव कम होता है. बारिश में नहाने बालों में जमा गंदगी और कीटाणु साफ हो जाते हैं. बारिश में नहाने से शरीर के हार्मोन भी बैलेंस रहते हैं.

केवल इतनी ही देर तक नहाएं

हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि 20 से 25 मिनट तक ही बारिश में नहाना चाहिए. इससे अधिक देर तक नहाने से शरीर को नुकसान हो सकता है. इसी के साथ ही एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि बारिश में नहाने के बाद सादे पानी से अच्छी शॉवर जरूर लें.

ये हो सकते हैं नुकसान

बारिश में नहाने से जहां एक ओर कुछ फायदे हैं तो वहीं नुकसान भी हैं. सेंसिटिव स्किन वालों को बारिश में नहाने से गंभीर स्किन एलर्जी हो सकती है. कई तरह के बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं और खुजली के भी शिकार हो सकते हैं. शरीर पर कहीं घाव है तो पहली बारिश में नहीं नहाना चाहिए, इससे घाव और ज्यादा खराब हो सकता है. फिलहाल बारिश में नहाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 minutes ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

18 minutes ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

55 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago