लाइफस्टाइल

कानों में क्यों गूंजती है ‘टीटी’ की आवाज? जानें इसके पीछे का विज्ञान

पटाखों की धमाकेदार आवाज, तेज म्यूजिक का शोर, या किसी मशीन का कानफोड़ गड़गड़ाहट— क्या आपने कभी इनसे बचकर एक शांत कमरे में कदम रखा और कानों में अचानक से ‘बीप’ या ‘टीटी’ की आवाज सुनी है? यह आवाज आपको चौंका सकती है, लेकिन इसके पीछे आपके कानों का एक बेहद दिलचस्प और जटिल विज्ञान छिपा है.

आपके कानों का कमाल

हमारे कान केवल सुनने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि एक अद्भुत जैविक प्रणाली है. कान के अंदर कोकलिया (Cochlea) नाम का एक हिस्सा होता है, जिसमें बहुत छोटे-छोटे बाल (Hair Cells) होते हैं. ये बाल वाइब्रेशन को पकड़कर आपके दिमाग को सिग्नल भेजते हैं और आपको सुनने में मदद करते हैं.

इन बालों की खासियत यह है कि ये तीन श्रेणियों में बंटे होते हैं- तेज आवाज सुनने वाले, मीडियम आवाज सुनने वाले, धीमी आवाज सुनने वाले.

जब तेज आवाज डालती है दबाव

जब आप लगातार तेज आवाजों या शोर में रहते हैं, जैसे पटाखों की गूंज या लाउड म्यूजिक, तो तेज आवाज पकड़ने वाले बालों पर बहुत दबाव पड़ता है. यह दबाव उन्हें कमजोर या क्षतिग्रस्त कर देता है. परिणामस्वरूप, मीडियम और धीमी आवाज पकड़ने वाले बालों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है.

जब आप अचानक शांत माहौल में आते हैं, तो ये मीडियम और धीमी आवाज वाले बाल पर्यावरण की सबसे धीमी आवाजों को भी बहुत तेज कर देते हैं. यही कारण है कि आपको शांत माहौल में भी ‘बीप’ या ‘टीटी’ की आवाज सुनाई देती है. इस स्थिति को टिनिटस (Tinnitus) कहा जाता है. अगर यह केवल थोड़े समय के लिए हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है. डैमेज हुए हेयर सेल्स कुछ समय में खुद को ठीक कर लेते हैं, और यह ‘बीप’ बंद हो जाती है.

अपने कानों का रखे ख्याल

लेकिन अगर ये हेयर सेल्स हमेशा के लिए क्षतिग्रस्त हो जाएं, तो यह स्थिति गंभीर हो जाती है. इसे परमानेंट टिनिटस (Permanent Tinnitus) कहते हैं. इस स्थिति में ‘बीप’ या ‘टीटी’ की आवाज हमेशा के लिए बनी रह सकती है, जिसका फिलहाल कोई निश्चित इलाज नहीं है.

अपने कानों को तेज आवाजों से बचाना बेहद जरूरी है. तेज आवाज वाले माहौल में कानों को ढकने वाले ईयरप्लग का इस्तेमाल करें और लगातार लाउड म्यूजिक सुनने से बचें.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नम्रता अदाणी ने दिखाई BHU के छात्रों की बनाई कलाकृतियां

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. यहां नम्रता…

13 minutes ago

दहेज में थार की थी डिमांड, दुल्हन के घरवालों ने थमा दिया खिलौना..! मेरठ में कुछ इस अंदाज में टूटी शादी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी से पहले दूल्हे पक्ष ने दहेज में लग्जरी थार…

16 minutes ago

इच्छाशक्ति पक्की हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं: नशे पर पीएम मोदी की दो टूक

PM Modi: मन की बात के 140वें एपिसोड में पीएम मोदी ने युवाओं को नशे…

47 minutes ago

PM मोदी ने की बिहार और वडनगर म्यूजियम की तारीफ, बोले- लूव्र और द मेट से भी आगे है बिहार म्यूजियम

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 140वें एपिसोड…

52 minutes ago

मन की बात: पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा

PM Modi On Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 140वें…

1 hour ago