देश

जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, फिलहाल राहत नहीं

Hemant Soren: जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सोरेन की याचिका अब निष्प्रभावी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रिहाई पर सुनवाई से इनकार किया है. कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी को चुनौती वाली हेमंत सोरेन की याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस मामले में आगे की सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी.

झारखंड हाईकोर्ट का फैसला आने में देरी

मामले की सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि एक नागरिक के तौर पर अधिकार है कि हाईकोर्ट मेरे साथ निष्पक्ष तरीके से व्यवहार करें. सिब्बल ने कहा कि मुझे याद है कि मैंने कोर्ट से कहा था कि अगर मुझे हाईकोर्ट भेजा गया तो ऐसा होगा, ऐसा हो चुका है. झारखंड हाईकोर्ट का फैसला आने में हो रही देरी को आधार बनाकर हेमंत सोरेन ने रिहाई की मांग की थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत, चुनाव प्रचार को लेकर नहीं है कोई प्रतिबंध

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी को हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में हेमंत सोरेन की याचिका 3 मई को खारिज कर दी थी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक यह मानना संभव नही है कि ईडी ने याचिकाकर्ता के खिलाफ बिना किसी कारण के कार्रवाई की है.

याचिका में राज्य में चुनाव का जिक्र

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने याचिका दायर करते समय सीजेआई की अदालत में कहा था कि 13 मई को राज्य में चुनाव होने है. हेमंत सोरेन के अधिकार को प्रभावित हो रहे हैं. चुनाव के लिए हेमंत सोरेन को जमानत मिलनी चाहिए. कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया था कि हाईकोर्ट ने काफी वक्त तक फैसले को लंबित रखा. झारखंड हाईकोर्ट ने फरवरी में गिरफ्तारी के खिलाफ मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

2 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

3 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

12 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

14 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

29 minutes ago