लाइफस्टाइल

अंबानी परिवार की होने वाली बहू Radhika Merchant देश के इस बड़े उद्योग घराने की इकलौती पीढ़ी, खुद भी हैं इतनी सम्पत्ति की मालकिन

Radhika Merchant Net Worth: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने मंगेतर राधिका मर्चेंट से जुलाई में शादी करने वाले हैं. वहीं इन दिनों 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं, जिसमें देश-विदेश के दिग्गज कलाकार, राजनितिक हस्तियां, उद्योगपति शामिल हुए हैं. खबरों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी में लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं जो कि अंबानी परिवार की कमाई का एक प्रतिशत है. हालांकि राधिका मर्चेंट भी काफी आमिर हैं. उनके पिता वीरेन मर्चेंट भी जाने माने बिजनेसमैन हैं. खुद राधिका भी बिजनेसवुमन हैं, जो एक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं.

कौन हैं राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant Net Worth)

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई 30 दिसंबर 2022 को हुई थी. वहीं कई बार राधिका को अंबानी परिवार के साथ देखा गया है. राधिका एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शाइला मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं. बिजनेसमैन परिवार से आने से वाली राधिका खुद एक बिजनेसवुमन है. राधिका एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं.

यह भी पढ़ें : खिलाड़ी अक्षय कुमार ने Anant-Radhika की pre-wedding में मचाई धूम, ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ गाने से लूटी महफिल, देखें VIDEO

राधिका मर्चेंट की संपत्ति (Radhika Merchant Net Worth)

राधिका मर्चेंट का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था. राधिका ने ‘कैथेड्रल और जॉन कॉनन’ से शुरूआती शिक्षा हासिल की. बाद में मुंबई के इकोले मोडियल वर्ल्ड से आगे की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक किया. राधिका ने सेल्स प्रोफेशनल के तौर पर रियाल एस्टेट फर्म में काम किया.बाद में अपने पिता की कंपनी एनकॉर हेल्थकेयर के बोर्ड में बतौर निदेशक ज्वाइन किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका की कुल संपत्ति 8-10 करोड़ रुपये है. वहीं उनके पिता की कुल संपत्ति करीब 755 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Uma Sharma

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

8 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

39 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

60 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago