दुनिया

ग्रैमी अवार्ड विजेता ईरानी गायक शर्विन हाजीपौर को अपने एक गीत के लिए मिली 3 साल सजा, 2022 में ईरान में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गाया था गाना

Iranian Singer Shervin Hajipour: ईरान के लोकप्रिय सिंगर शर्विन हाजीपौर द्वारा गाए एक गानें को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. महज एक गाने के लिए उनकों कोर्ट द्वारा 3 साल जेल की सजा सुना दी गई है. हाजीपौर को हिजाब के खिलाफ ईरान में हुए वर्ष 2022 में एक विरोध प्रदर्शन में बनाए एक गाने के लिए यह सजा सुनाई गई है. इस आंदोलन के सपोर्ट में उन्होंने यह गाना बनाया था. वहीं इस गाने के लिए उन्हें 2023 में ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला था. वह भी अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन द्वारा. सजा के बारे में जानकारी शर्विन हाजीपौर ने स्वयं सोशल मीडिया पर दिया है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी एक व्यक्ति की मौत

ईरान में 2022 में हिजाब के खिलाफ हुए इन विरोध प्रदर्शन के दौरान माहसा अमीनी की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद ही शर्विन ने अपने बनाए गाने ‘बराए’ को गाया था. वहीं यह गीत विरोध प्रदर्शन का आधार बना.

संसदीय चुनाव और हाजीपौर के खिलाफ फैसला

ईरानी सिंगर शर्विन हाजीपौर ने अपनी सजा के बारे में जानकारी देते हुए इस बीते शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 3 साल की जेल की सजा दी गई है. अपने पोस्ट में शर्विन हाजीपौर ने कहा- ‘जिस दिन ईरान में संसदीय चुनाव हुए, उसी दिन उनके विरुद्ध फैसला सामने आया.’

कोर्ट ने दिया यह आदेश

ईरान की अदालत ने उन्हें प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ दुष्प्रचार और लोगों को उकसाने का आरोप लगाया है, जिस वजह से लोगों ने प्रदर्शन किया. इन्हीं आरोपों के तहत उन्हें तीन साल 8 महीने की सजा सुनाई गई है. अदालत उन्हें गीत के लिए सही तरीके से क्षमा नहीं मांगने की बात भी कही. वहीं शर्विन हाजीपौर की यात्रा पर दो साल का बैन भी लगा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में लग सकता है फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन, दिया गया यह तर्क

ईरानी म्यूजिक इंडस्ट्री में मचा तहलका

शर्विन को यह सजा मिलने से पहले भी वह कुछ समय तह जेल में थे. फैसले में विलंब होने के कारण कारण वे अभी जमानत पर बाहर है. इस खबर के सामने आने के बाद ईरानी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है. पैन अमेरिका यानी ह्यमून राइट आर्गेनाइजनेशन ने भी शर्विन हाजीपौर को मिले सजा की कड़ी निंदा की है. इसके अलावा कई अन्य संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया है.

Rohit Rai

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

30 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

44 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

49 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago