लाइफस्टाइल

रामनवमी की शुभकामनाएं देने के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास संदेश, बनी रहेगी श्रीराम की कृपा

Happy Ram Navami 2024 Wishes: इस साल राम नवमी आज यानी 17 अप्रैल 2024 के दिन मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में राम नवमी के दिन को बहुत शुभ माना गया है. इस दिन घर व मंदिरों में कई कार्यक्रम किए जाते हैं. इस दौरान कुछ लोग नए काम की भी शुरुआत करते हैं. इसका कारण है कि, राम नवमी को राम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. बता दें, प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था.,पूरे भारत में प्रभु श्री राम के जन्मदिन का उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में आप राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने प्रियजन को इन खास संदेशों की सहायता से शुभकामनाएं दे सकते हैं.

इन संदेशों से दें रामनवमी की शुभकामनाएं

निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी
राम नवमी की शुभकामनाएं!!

श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम
राम नवमी की हार्दिक बधाई!!

जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है
हैप्पी राम नवमी

ये भी पढ़ें:बालों पर मेहंदी लगाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना उल्टा पड़ेगा असर!

भजु दीनबंधु दिनेश दानव, दैत्यवंश-निकन्दंन।
रघुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ-नन्दनं।।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

राम आपके जीवन में प्रकाश लाएं
राम आपके जीवन को सुंदर बनाएं
तेज कर अज्ञान का अंधकार
आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आए

राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलो को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है
राम नवमी की हार्दिक बधाई.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago