Superfoods: हेल्दी रहने के लिए हम तरह-तरह की डाइट लेते है. वहीं बहुत से फूड्स पर अक्सर ‘सुपर’ का टैग दिया जाता है, क्योंकि उनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं और विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी उनमें मौजूद होते हैं. आप मॉर्निंग में जल्दी उठ कर मैडिटेशन करके या जॉगिंग करके भी एनर्जी को एक्स्ट्रा बूस्ट कर सकते हैं. ऐसा करने से भी आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहेंगे. इसके अलावा आप अपने नॉर्मल खाने में कुछ खास चीजों को ऐड करके, उन्हें सुपर फूड में चेंज कर सकते हैं. जो आपके नॉर्मल खाने को पोषक तत्वों से भरपूर बना सकते हैं. आइए जानते हैं, कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे में जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
दूध के साथ खजूर एक अच्छा कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है. खजूर एक ऐसी चीज है जिसे एक्सपर्ट्स ने भी एक अच्छा एनर्जी बूस्टर कहा है. खजूर और दूध को मिक्स करने से पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं. इसके साथ ही ये फूड कॉम्बिनेशन आपके वजन को बढ़ाने में भी फायदेमंद है.
हेल्दी फूड की जहां बात होती है वहां सीजनल फ्रूट्स का नाम सबसे पहले आता है, इन फ्रूट्स को आप कद्दू या सूरजमुखी के बीजों के साथ मिक्स करके खा सकते हैं. एक्सपर्ट्स ने सीजनल फ्रूट्स को हमारे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने का एक अच्छा उपाय बताया है. जो आपकी भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
दही और अलसी के बीजों का कॉम्बिनेशन आपकी एनर्जी को बूस्ट करने के लिए बहुत अच्छा है. अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इस कॉन्बिनेशन से बालों को भी फायदा पहुंचाता है.
केले के साथ इलायची आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. इनके कॉम्बिनेशन से गैस, अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है. साथ ही शरीर को पोषक तत्व देने में मदद करते हैं.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…