लाइफस्टाइल

ईद के मौके पर अपनों की सेहत का रखें ख्याल, गिफ्ट करें ये 5 फिटनेस टूल्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

Eid Gift Ideas: ईद का जश्न देश भर में काफी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. इस साल ईद का फेस्टिवल 10 या 11 अप्रैल को मनाया जाएगा. ऐसे में ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है. कई लोग ईदी के तौर पर पैसों से लेकर कपड़ों तक कई तरह के तोहफे देते हैं. ऐसे में अगर आप ईद के मौके पर अपनो की सेहत का ख्याल रखते हुए कुछ ऐसा तोहफा दें सकते हैं जो उनको हेल्दी और फिट रखें. आइए जानते हैं इसके बारे में.

ईद पर गिफ्ट करें फिटनेस टूल्स

अगर आप ईद के मौके पर अपनो की सेहत का ख्याल रखते हुए गिफ्ट देना चाहतें हैं तो स्मार्ट वॉच आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि आजकल स्मार्ट वॉच काफी ट्रेंड कर रहा है इससे आसानी से सेहत पर नजर रखा जा सकता है. फिर चाहे फिट रहने के लिए इसमें वॉकिंग स्टेप्स का टाइम सेट करना हो या फिर हार्ट बीट और पल्स चेक करना हो. इसलिए इस ईद पर आप अपनों को तोहफे में स्मार्ट वॉच दे सकते हैं.

योगा मैट

कई लोगों के पास योगा मैट नहीं होता है जिसकी वजह से लोगों को योगा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप इस ईद के मौके पर अपनों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना चाहते हैं तो योगा मैट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. साथ ही आप उनसे बदले में रोजाना के रूटीन में योगा या हल्का वर्कआउट शामिल करने का वादा ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:सफेद या ब्राउन राइस…हमारे शरीर के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जंपिंग रोप

आपने अक्सर देखा होगा लोग वैट लॉस करने के लिए जंपिंग रोप का इस्तेमाल करते हैं. जिससे उनकी सेहत अच्छी बनी रहती है साथ ही वह फिट और हेल्दी भी रहते हैं. ऐसे में अगर आप अपनों की सेहत का ख्याल रखते हैं तो अपनी यंगर सिस्टर या भाई को गिफ्ट में जंपिंग रोप दे सकते हैं. इतना ही नहीं बच्चों को भी आप जंपिंग रोप गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं. इससे बच्चों की बाइट बढ़ने में मदद मिलने के साथ-साथ मांसपेशियों की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है. वहीं जंपिंग रोप से जंप करने की डेली प्रेक्टिस हेल्दी वेट लॉस में मददगार साबित हो सकती है.

ड्राई फ्रूट्स

बात अगर सेहत की हो तो बिना न्यूट्रिशन वाली चीजों के ये बात पूरी नहीं होती है. ऐसे में अगर आपको इस ईद पर अपनों को सेहत से भरा तोहफा देना है तो मिठाइयों की बजाय ड्राई फ्रूट्स, नट्स और सीड्स क बास्केट देना एक बेहतरीन ऑप्शन है.

कस्टमाइज फिटनेस

अगर आपका कोई करीबी फिटनेस फ्रीक है तो इस ईद के मौके पर उसको कस्टमाइज फिटनेस गिफ्ट दे सकते हैं. जिसमें हैंड टॉवल, कॉफी बार्क और एक सिपर जैसी चीजें हो सकती हैं. ये गिफ्ट किसी भी फिटनेस फ्रीक के लिए काम आ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

9 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

21 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

45 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago