लाइफस्टाइल

1 हफ्ते में दूर हो जाएगा दांतों का पीलापन, बस इन तरीकों का करें इस्तेमाल

Teeth Whitening Home Remedies: खुल के हंसना किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन लेकिन मुस्कुराते वक्त अगर आपके पीले दांत नजर आएं तो आपके पर्सनैलिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ता है. वहीं दांतों पर जमा गंदगी के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदा भी होना पड़ता है.कई बार रोजाना अच्छी तरह से दांतों को साफ करने के बाद भी दांतों में पीलापन रहता है तो कई बार साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान न रखना भी इसका एक कारण हो सकता है. ऐसे में कई लोग दांतों को साफ़ करने के लिए नमक का इस्तेमाल भी करते है. लेकिन इतना कोई इफ़ेक्ट देता नहीं हैं. आइए जानते हैं नमक के अलावा किन चीजों से दांत साफ कर सकते है.

सरसों का तेल और हल्दी

सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए सरसों के तेल के साथ नमक की जगह हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें. इस पेस्ट रोज इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में दातों का पीलापन पूरी तरह से दूर हो जाएगा.

नमक और हल्दी

सदियों से नमक, हल्दी और सरसों के तेल की मदद से दांतों को साफ किया जाता है. इन तीनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट से ब्रश की सहायता से दांतों पर मलें. ऐसा करने से दांतों से बैक्टीरिया कम होंगे, मसूड़ों की सूजन और दांतों का पीलापन भी दूर होगा.

नमक और सरसों का तेल

नमक और सरसों के तेल से दांतों का पीलापन और बदबू आसानी से हटाई जा सकती है. नमक और सरसों के तेल से दांत साफ करने के लिए एक चुटकी नमक या सेंधा नमक लें. उसमें एक चम्मच सरसों का तेल लेकर मिक्स करें. अब इस मिश्रण को उंगली की सहायता से दांतों पर लगाकर 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें. उसके बाद मुंह को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें. ऐसा नियमित करने से दांतों पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी और दांत चमकने लगेंगे.

बेकिंग का सोडा और नींबू का रस

दांतों को घर पर ही आसानी से सफेद करने का ये एक और नुस्खा है. एक प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. जब तक आपको पेस्ट जैसी कन्सिस्टेंसी न मिल जाए उसमें नींबू का रस मिलाते रहें. अब इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाएं और दांतों पर अच्छी तरह से मसाज करें. इसे करीब 1 मिनट तक दांतों पर लगा रहने दें और उसके बाद मुंह धो लें. बेकिंग सोडा वाले इस पेस्ट को 1 मिनट से ज्यादा दांतों पर लगा न रहने दें वरना दांतों के इनैमल को नुकसान हो सकता है.

स्ट्रॉबेरी से दूर करें पीला पन

1 या 2 फ्रेश स्ट्रॉबेरी लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें. फिर इसे अपने दांतों पर 2 से 3 मिनट तक लगाकर रखें और फिर मुंह धो लें. आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी लगाने के बाद अच्छी तरह से ब्रश भी कर सकते हैं. स्ट्रॉबेरी में मैलिक ऐसिड नाम का नैचरल इन्जाइम पाया जाता है जो दांतों का पीलापन दूर कर नैचरली उन्हें सफेद बनाने में मदद करता है. साथ ही स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर मिुंह के बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

44 seconds ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

25 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

49 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago