लाइफस्टाइल

Homemade Hair Mask: पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये 3 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

Homemade Hair Mask: जब बालों की ठीक से देखभाल नहीं की जाती है, तो अक्सर अधिक रूखापन आ जाता है, जिससे बाल रूखे, घुंघराले और उलझे हुए रह जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों का ख्याल रखें. यदि आप भी रूखे बालों से परेशान हैं, तो यहां एक हेयर मास्क तैयार करने का तरीका बताया गया है, जो बालों को पर्याप्त रूप से मॉइस्चराइज करता है, बालों का झड़ना खत्म करता है और उन्हें मुलायम बनाता है. ये हेयर मास्क घर पर बनाना आसान है और इनका असर भी बहुत अच्छा होता है. बालों में नमी की कमी, पोषक तत्वों की कमी, कैमिकल वाले प्रोडक्ट का लगातार इस्तेमाल, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल और बालों की सही तरह देखभाल ना करने के कारण बाल फ्रिजी हो जाते हैं और बेजान दिखने लगते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कैसे बनाएं हेयर मास्क.

केला और शहद हेयर मास्क (Homemade Hair Mask)

अगर आपके बाल ड्राई हो गए हैं, तो आपको केला और शहद का हेयर मास्क इस्तेमाल करना चाहिए. यह मास्क कमजोर बालों में नमी बनाएं रखता है. हेयर मास्क बनाने के लिए दो पके केले और दो बड़ा चम्मच सेहद को अच्छी तरह से मिलाए और इतना फैटे ताकि इसमें कोई गुठली ना रह जाएं. इस मिश्रण को थोड़े बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें.

केला, पपीता और शहद हेयर मास्क (Homemade Hair Mask)

अगर आपके बाल में रूखापन आ गया है, तो प्रोटीन से भरपूर केला, पपीता और शहद से तैयार हेयर मास्क बालों को शाइन देने के साथ मजबूत बना सकता है. इसके लिए आप 1 पका हुआ केला लें और इसे मैस कर लें. इसमें 4-5 क्यूब पके हुए पपीते को डालें और गुदे के साथ मैस करें. अब इसमें दो चम्मच शहद डाल दें और इन सबको अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा स्मूदी बना लें. अब पूरे बाल और स्कैल्प पर अप्लाई करें. अब बाल को कैप से कवर कर लें. फिर थोड़ी देर बाद बालों को गुनगुने पानी से धोकर शैंपू कर लें.

यह भी पढ़ें : ईद के मौके पर मेहमानों के लिए बनाएं ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक, हर कोई करेगा तारीफ

केला, दही और शहद हेयर मास्क (Homemade Hair Mask)

केले से रूखे और बेजान बालों में नमी आती है. वहीं दही बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर है. शहद भी एक नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है. यह हेयर मास्क डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हुए बालों को मॉइश्चराइजर करने के लिए बेस्ट विकल्प है. हेयर मास्क बनाने के लिए एक पके हुए केले को मैश कर लें. इसमें 4-5 चम्मच दही और 1 से 2 चम्मच शहद मिलाएं. चिकना होने तक इन तीनों सामग्री को ब्लेंड करें. अब इस मास्क को अपने बालों की जड़ों पर लगाएं. 25-30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर शैंपू से धो लें.

Uma Sharma

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

18 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago