truecaller
Truecaller Web: अगर आप भी Truecaller App का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. Truecaller ने अपने Caller ID और Spam Blocking App एक नया अपडेट लॉन्च किया है जिसका नाम मैक्स प्रोटेक्शन है. इसका मतलब यह है कि अब आपको किसी unknown नंबर की जांच करने के लिए केवल ऐप पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा, आप यह काम सीधे अपने कंप्यूटर स्क्रीन से भी कर पाएंगे. इसके अलावा यूजर्स सीधे अपने वेब ब्राउजर से कई फीचर्स को यूज कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
अब, आप अपने सभी टेक्स्ट मैसेज और चैट को सीधे अपने कंप्यूटर से रीड और रिप्लाई दे सकते हैं, जिससे डिवाइस के बीच लगातार स्विच करने की जरूरत खत्म हो जाएगी. वेब के लिए ट्रूकॉलर के साथ, आप अपने एसएमएस इनबॉक्स, ट्रूकॉलर चैट मैसेज और यहां तक कि बिजनेस मैसेज भी देख सकते हैं.
साथ ही वेब पर आप 100MB तक की कई फाइल्स सेव कर सकते हैं. साथ ही फोन को बार बार चेक किए बिना इनकमिंग कॉल और मैसेज अलर्ट भी रियल टाइम में आपको सीधे अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर मिल जाएंगे.
वेब पर ट्रूकॉलर आपकी सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखता है. फोन और वेब ब्राउजर के बीच कंपनी ने एक एन्क्रिप्टेड लिंक बनाया है. इसका सेटअप प्रोसेस भी काफी आसान है, जिससे यूजर्स अपने डिवाइस को आसानी से लिंक कर सकते हैं.
Android यूजर ट्रूकॉलर ऐप में मैसेज टैब पर टैप करके वेब के लिए मैसेजिंग सर्विस को ऑन कर सकते हैं. इसके लिए आपको web.truecaller.com पर जाना होगा और इसके बाद आप अपने डिवाइस को लिंक कर सकते हैं.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए…