लाइफस्टाइल

इन लोगों के लिए दूध से बनी ये चीजें हो सकती हैं खतरनाक

Dairy Products: आज के दौर में हार्ट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है. महिलाओं से लेकर कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट का अहम योगदान है. हमारे खाने-पीने की चीजें हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है. हार्ट हेल्थ को लेकर लोगों के मन में कई सवाल आते रहते हैं जिनका सही जवाब लोगों को पता नहीं होता है. इन्ही में से एक सवाल यह भी है कि क्या दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक होता है.

इन लोगों के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स है खतरनाक

दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए अच्छे तो होते हैं लेकिन जिन लोगों को हार्ट से संबंधित किसी भी तरह की समस्या है. तो उन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स को सही मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए. जिससे कोई नई बीमारी न हो जाएं. माना जाता है कि डेयरी प्रोडक्ट्स में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से हार्ट की समस्या बढ़ सकती है. साथ ही शरीर में फैट बढ़ने का भी खतरा बना रहता है.

पोषक तत्वों से भरपूर है डेयरी प्रोडक्ट्स

वैज्ञानिकों का कहना है कि डेयरी प्रोडक्ट्स को पूरी तरह से नहीं छोड़ा जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन बी और विटामिन डी जैसे कई जरूरी तत्वों से भरपूर होते हैं जो बच्चों के विकास से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते है. लेकिन जब हार्ट रोग से संबंधित किसी भी तरह की समस्या की बात आती है तो डेयरी प्रोडक्ट्स खतरनाक साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:क्या आपको भी पसंद है रम प्लम केक? तो आज ही घर पर ट्राई करें इसकी रेसिपी, मिलेगी खूब तारीफ

हार्ट पेशेंट्स इस बात का रखें खास ध्यान

हार्ट पेशेंट्स को अपनी डाइट में कम मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए. ये डेयरी प्रोडक्ट्स फुल फैट का कारण बन सकते हैं. ऐसे में अगर आप डेली डाइट में करीब 200 ग्राम डेयरी प्रोडक्ट शामिल करने पर हार्ट पेशेंट्स को कोई नुकसान नहीं होता है.

ये डेयरी प्रोडक्ट्स है हार्ट के लिए अच्छे

जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्या है उन्हें लो फैट या स्किम्ड मिल्क को अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इससे आपका हार्ट स्वस्थ रहेगा साथ ही साथ वेट भी कंट्रोल रहेगा.

लो फैट दही

अगर आप बाजार में किसी भी दुकान से लो फैट दही लेने जाएंगे तो आपको इसके कई विकल्प मिल जाएंगे, इस दही में बहुत ही कम कैलोरी और चीनी आपको स्वाद और पोषण दोनों देंगे. आप चाहें तो ग्रीक योगट भी चुन सकते हैं. ये दही स्वाद में काफी अच्छा होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट काफी कम होती है. ये आपके दिल को सेहतमंद रखता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

35 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

38 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

48 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

60 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago