Mango Ice cream: गर्मियों का मौसम लोगों को वैसे कुछ खास पसंद नहीं होता लेकिन इसका इंतजार सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में लोगों का पसंदीदा फल आम आता है. वो कहते है न रसीले आम की बात ही कुछ और होती है इससे एक से बढ़ कर एक डिश बनाए जाते हैं. सबसे मजे की बात ये है कि इससे आइसक्रीम भी बनाई जाती है जो सभी को पसंद आती है. लेकिन कई लोग एगलेस आइसक्रीम खाना पसंद करते है. तो हम आपके लिए लाए हैं एगलेस मैंगो आइसक्रीम. जिसे आप आसानी से अपने घरों में बना सकते हैं. एगलेस मैंगो आइसक्रीम एक मुंह में पानी लाने वाली मिठाई रेसिपी है, जिसे आप बिना आइसक्रीम मेकर का उपयोग किए आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते है मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी.
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर घोल ले.बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें चीनी को दूध में पूरी तरह से घुलने दें और इसमें उबाल आने दें.जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें कस्टर्ड का मिश्रण डालकर दोबारा उबाल लें.धीमी आंच पर दो से 3 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें.अब इसे ठंडा होने दे इसमें मैंगो प्यूरी ,आम के टुकड़े, क्रीम और वनीला एसेंस डाल दें. इन्हें अच्छे से मिलकर टाइट ढक्कन वाले कंटेनर में डाल दें.
ये भी पढ़ें:Kalonji Seed Benefits: रामबाण हैं ये काले बीज, इस्तेमाल करने से कुछ ही दिन में कम हो जाएगी पेट की चर्बी
इसे पूरी तरह सेट होने के लिए थोड़ी देर फ्रीजर में रखें.अब इसे बाहर निकलें और हैंड ब्लेंडर की मदद से फेटें और वापस फ्रिज में रख दें. ध्यान रहे की कंटेनर का ढक्कन ठीक से बंद होना चाहिए इसमें बर्फ की परत नहीं जमनी चाहिए. अब एक बार इसे दोबारा फेटकर फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें.कुछ देर के बाद फ्रीजर से कंटेनर निकाल लें. तैयार है आपकी आइसक्रीम इसे आप ड्राई फ्रूट्स के साथ सर्व कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…
करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…
Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…
MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…
Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…
हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के…