लाइफस्टाइल

कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के खतरे तमाम, कम करने के लिए खानपान में लहसुन का करें इस तरह इस्तेमाल

Way To Eat Garlic: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए घर की महिलाएं भोजन में लहसुन का तड़का जरूर लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि आपके दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है. व्यस्त लाफस्टाइल की वजह से एक्सरसाइज के लिए टाइम नहीं निकाल पाने वाले लोंगो के शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट बढ़ जाता है. जिससे उनके खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा भी बढ़ने लगती है और व्यक्ति जल्दी थकान महसूस करने लगता है. जिससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है. किचन में मिलने वाला लहसुन कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हुए डिजीज से बचाव करने में मदद करता है. तो आइए जानते है लहसुन के रोजाना सेवन करने से क्या लाभ मिलता हैं.

लहसुन का रोजाना सेवन करने के फायदे

खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने और ह्रदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है. वहीं इसे डायबिटीज के मरिजों के लिए भी अच्छा माना जाता है. कच्चे लहसुन में पाया जाने वाला एक यौगिक एलिसिन, कोलेस्ट्रोल कम करने और रक्त को पतला करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. इन लाभों को पाने के लिए बस सुबह एक गिलास पानी के साथ कच्चे लहसुन की कुछ कलियां खाएं.

टेंशन से छुटकारा

कई लोगों को शायद ही पता होता है कि लहसुन का सेवन करने से आपके तनाव को भी कम करता है. कई बार पेट में कुछ ऐसे एसिड बनते हैं जिससे व्यक्ति को घबराहट महसूस होने लगती है. ऐसे में लहसुन इस तरह के एसिड को बनने से रोकने के साथ सिर दर्द, हाइपर टेंशन जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें:‘आदिपुरुष’ के लिए मनोज मुंतशिर का माफीनामा: कहा, “भावनाएं आहत हुईं, हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं”, लोगों ने लगा दी क्लास, बोले- अच्छा है! मोटा पैसा बनाओं, फिर माफी मांग लो…

लहसुन की चाय पिएं

आप लहसुन की चाय पी सकते हैं. लहसुन की चाय बनाने के लिए लहसुन की एक कली को कूटकर एक कप पानी में मिला लें. फिर इसे कुछ देर तक गैस पर उबालें. इसमें एक से दो चम्मच दालचीनी डालें. इसे थोड़ा उबलने दें. आखिर में इसे कप में निकालें. इसमें शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं.

रोस्टेड लहसुन

अगर आपको लहसुन का स्वाद कड़वा लगता है तो आप इसे रोस्ट करके भी खा सकते हैं. इससे इसका स्वास्थ्य लाभ भी बरकरार रहता है और इसमें थोड़ा मीठा पन भी आ जाता है.भुने हुए लहसुन को आप ब्रेड पर डिप के साथ लगा कर खा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

1 minute ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago