आस्था

शनि अस्त होकर भी चमकाएंगे 5 राशियों की किस्मत! इन मामलों में होगा जबरदस्त फायदा, कर सकते हैं खास उपाय

Shani Ast 2024: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शनि को न्याय का देवता कहा गया है. शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि शनि देव हर इंसान को उसके कर्म के हिसाब से फल देते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव (Shani Dev) 11 फरवरी 2024 को अस्त होने जा रहे हैं. वैसे तो किसी भी ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं माना गया है, मगर शनि के स्वराशि में अस्त होने से कुछ राशियों की किस्मत खुल सकती है. ज्योतिष की गणना के अनुसार जानते हैं कि शनि का कुंभ राशि (Aquarius Zodiac) में अस्त होना किन राशियों के लिए लाभकारी है.

मेष

शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से मेष राशि वालों को करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा वालों को जॉब में परिवर्तन होगा. सेहत अच्छी रहेगी. शनि देव को शनिवार के दिन सरसों का तेल अर्पित करेंगे तो और अच्छा होगा.

कर्क

पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा. शनि अस्त की अवधि में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इसके साथ ही इस दौरान संतान सुख का भी आनंद मिलेगा. शनिवार को जरूरतमंदों के बीच दान करें. ऐसा करने से जीवनस्तर बेहतर होगा.

कन्या

कन्या राशि के लिए शनि का अस्त होना शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. शनि ग्रह के अस्त होने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. सेहत में सुधार होगा. शनि देव की कृपा पाने के लिए खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें. साथ भी शनिवार को शनि मंदिर में जाकर उन्हें नीला फूल चढ़ाएं.

वृश्चिक

शनि के अस्त होने से आर्थिक लाभ का योग बनेगा. छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को भी गुड न्यूज मिलेगा. किसी परिचित से धन लाभ होगा. शनिवार को शनि देव की पूजा करें.

कुंभ

शनि ग्रह के अस्त होने से करियर में खास उन्नति होगी. इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. विवाहित जातकों को लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. शनिवार को काली उड़द का दान किसी शनि मंदिर में करें.

यह भी पढ़ें: नरक से मुक्ति के लिए प्रदोष व्रत आज, करें ये काम, शिव जी की बरसेगी कृपा!

यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण से सावधान रहें 5 राशियों के लोग, जीवन में होगा ये बड़ा बदलाव!

Dipesh Thakur

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

48 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

57 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

58 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago