लाइफस्टाइल

पाना चाहते हैं टैनिंग से छुटकारा, चेहरे पर लगाए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, जानें विधि

Multani Mitti Face Pack: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत उपयुक्त होती है. हालांकि, बहुत से लोग इसका सही तरीके से उपयोग करना नहीं जानते हैं और इसलिए इसका लाभ नहीं उठा पाते. चेहरे पर चमक लाने के लिए लड़कियों से लेकर लड़के तक कोई भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकता है. अगर आप आज हमारे द्वारा बताए गए पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा की टैंनिग को दूर कर देगी. यहां तक कि सांवली त्वचा वाले लोग भी इस पैक से चमकदार त्वचा पा सकते हैं. इस पैक में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा को हल्का और चमकदार बनाती है. यह त्वचा से तेल भी हटाती है और उसे लोग तरोताजा महसूस कराता है. आइए हम आपको बताते हैं कि मुल्तानी मिट्टी फेस पैक कैसे बना सकते हैं.

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने की सामग्री (Multani Mitti Face Pack)

2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 कपूर
1 चम्मच गुलाब जल

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने की विधि (Multani Mitti Face Pack)

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और पीसा हुआ कपूर डाल दें. अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल डाल कर अच्छा से पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. अब इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें. जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें. फिर अपने चेहरे को मॉइश्चराइज कर लें. अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो गुलाब जल के साथ आप मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक में नारियल का तेल या शहद भी मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें : अगर आपके घर में भी चूहों ने जमा लिया डेरा, तो इन टिप्स की मदद से आसानी से पा सकते हैं इस समस्या से निजात

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाने के फायदे (Multani Mitti Face Pack)

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक आपकी स्किन के बंद पोर्स को खोलने का काम करती है, जिससे आपकी स्किन साफ और एक्सफोलिएट होती है. इतना ही नहीं सूर्य की यूवी किरणों से अगर आपकी स्किन टैन हो गई है या झुलस गई है, तो इस फेस पैक को आप हफ्ते में कम से कम 2 बार लगा सकते हैं. इस फेस पैक को लगाने से आपका चेहरा निखर जाएगा. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक यंग गर्ल्स भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं. इससे टीनेज में होने वाले मुंहासों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Uma Sharma

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

19 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

20 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

42 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

52 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

53 minutes ago