सूर्य ग्रहण 2024.
Surya Grahan Kab Hai 2024 Total Solar Eclipse After Holi: इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को यानी होली (25 मार्च) के दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) मीन राशि में लगेगा. हालांकि, होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. लेकिन, इसके बाद अप्रैल में लगने वाला इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024), पूर्ण ग्रहण होगा. ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल में लगने वाले सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse 2024) से जुड़ी हर जरूरी बात.
इस साल अप्रैल में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. वैज्ञानिकों की मानें तो यह सूर्य ग्रहण बेहद खास होगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा. जबकि सूर्य ग्रहण की समाप्ति देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी.
विज्ञान के अनुसार, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है तो इस दौरान सूर्य पूरी तरह से ढक जाता है. साथ ही उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है. पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक सीध में आ जाते हैं. जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी के कुछ हिस्सों तक नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में जहां सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती, वहां सूर्य ग्रहण लगता है.
इस साल 8 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण कई देशों में दिखाई देगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण को कनाडा, यूनाडेट स्टेट, मैक्सिको समेत उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.
हिंदी पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की अमावस्या को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसे में यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. वैसे, सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटा पहले सूतक शुरू हो जाता है.
यह भी पढ़ें: बरसाना में लट्ठमार होली आज, 400 साल पुरानी परंपरा को याद दिलाने इस दिन निकलेंगे राधा-कृष्ण
यह भी पढें: होली पर जरूर करें ये 5 वास्तु उपाय, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी; घर-परिवार रहेगा खुशहाल
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…