लाइफस्टाइल

उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन? तंदरुस्त रहने के लिए कंफ्यूजन कर लें दूर, ये है एक्सपर्ट्स की राय

Fat Control Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ध्यान बहुत कम रख पाते हैं. लोगों का ऐसा खानपान हो गया है कि शरीर का वजन भी कभी-कभी ज्यादा बढ़ जाता है. फिर इसके बाद लोग अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों को अपनी उम्र और हाइट के हिसाब से कितना वजन होना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि हमारी लाइफस्टाइल और बॉडी टाइप से हमारे शरीर का वजन तय होता है. ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि उम्र के हिसाब से आपका वजन कितना होना चाहिए.

उम्र के हिसाब से जाने सही वजन

अगर आप अपने उम्र और लंबाई के हिसाब से सही वजन जानना चाहते हैं तो आप BMI (Body Mass Index) की मदद से जान सकते हैं. BMI का मतलब है कि लंबाई के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए या वजन के हिसाब से लंबाई कितनी होनी चाहिए. बीएमआई निकालने के लिए किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन को एक फार्मूला में सेट करना होता है, जिसका फार्मूला- ‘BMI= वजन / ऊंचाई (मीटर में) का वर्ग या BMI= वजन / (ऊंचाई X ऊंचाई)’ है.

यदि अगर किसी का वजन 60 किलोग्राम है और लंबाई 5 फुट है. तो उस व्यक्ति का बीएमआई 25.54 होगा. इस फॉर्मूले में सेट करने के लिए पहले हाइट को मीटर में बदल लीजिए. अगर आपकी हाइट 5 फुट है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति 1.53 मीटर का है. अब 1.53 मीटर को 1.53 मीटर से गुणा कर देंगे. यह 2.35 मीटर होगा.

परफेक्ट बीएमआई कितना

यदि किसी का बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच है तो यह परफेक्ट वेट है. लेकिन यदि किसी का बीएमआई 18.5 से नीचे है तो उसे अंडरवेट, बीएमआई 25 से 29.9 के बीच है तो उसका वजन बढ़ा हुआ है. वहीं, यदि किसी का बीएमआई 30 से ज्यादा है तो इसका मतलब है कि उसे मोटापा की बीमारी है.

ये भी पढ़ें:गर्मियों के मौसम में दिखना है सबसे हटके तो अपनाएं ये फैशन टिप्स, लोग करेंगे खूब तारीफ

हाइट के अनुसार क्या होना चाहिए हमारा वजन

  • अगर हाइट पांच फुट चार इंच है तो हमारा वजन 49 से 63 किलो के बीच होना चाहिए.
  • अगर हाइट पांच फीट दो इंच है तो हमारा वजन 49 से 63 किलो के बीच होना चाहिए.
  • अगर हाइट पांच फीट है तो हमारा वजन 44 से 55.7 किलो के बीच होना चाहिए.
  • अगर हमारी हाइट छह फीट है तो हमारा वजन 63 से 80 किलो के बीच होना चाहिए.
  • पांच फुट छह इंच लंबे व्यक्ति का वजन 53 से 67 किलो के बीच होना चाहिए.
  • पांच फुट दस इंच वाले व्यक्ति का वजन 59 से 75 किलो के बीच होना चाहिए.
  • अगर हमारी हाइट पांच फुट आठ इंच है तो हमारा वजन 56 से 71 किलो के बीच होना चाहिए.

कब करना चाहिए वजन?

अगर आप अपना वजन चेक करना चाहते हैं तो आपको अपने शरीर का वजन खाली पेट चेक करना चाहिए. वजन रोजाना चेक करने की बजाय सप्ताह में कम से कम एक बार करना चाहिए. ऐसे में अंतर आसानी से देखा जा सकता है. इसके अलावा वजन लिखने से यह भी पता चलता है कि हर महीने कितना वजन कम हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago