चुनाव

Kerala: वायनाड में राहुल गांधी को टक्कर दे रही हैं 60 वर्षीय ये महिला, काफी दिलचस्प रहा है राजनीतिक करियर

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: पूरे देश में लोकसभा चुनाव-2024 की बयार बह रही है. पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 102 सीटों पर मतदान हो चुका है और 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा. इसी चरण में देश की वीआईपी सीटों में से एक मानी जाने वाली केरल की वायनाड सीट पर भी वोटिंग होगी.

इस सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. यहां जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. राहुल यहां से वर्तमान में भी सांसद हैं और पिछली बार वह भारी मतों से विजयी हुए थे.

इस बार यहां का चुनाव काफी चर्चा में है. राहुल गांधी के खिलाफ सीपीआई की नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमेन की महासचिव और पार्टी के महासचिव डी. राजा की पत्नी एनी राजा को उतारा गया है, जिनकी उम्र 60 साल है.

एनी भारत में वामपंथी राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं. वह जीवन भर महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही हैं और यहां पर महिलाओं के बीच उनकी अच्छी पैठ है. एनी राजा का राजनीतिक करिअर भी खासा दिलचस्प है. कहा जाता है कि वह राजनीति में उस वक्त से हैं, जब उनकी उम्र वोट देने की भी नहीं थी.

फिलहाल देखना ये है कि क्या वह इस चुनाव में राहुल गांधी को मात दे पाएंगी. गौरतलब है कि 2019 में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से चार लाख वोटों के अंतर से प्रचंड जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें-अमेठी-रायबरेली पर सस्पेंस खत्म, नामांकन दाखिल करने से पहले रामलला के दर्शन करेंगे राहुल-प्रियंका!

पहली बार उतरी हैं चुनावी मैदान में

एनी राजा की पहचान वायनाड में एक नेता से अधिक एक कार्यकर्ता के रूप में है. मतदान की उम्र तक पहुंचने से पहले ही वह सीपीआई का हिस्सा बन गई थीं, लेकिन चुनावी मैदान में वह पहली बार उतर रही हैं और पहली बार ही उनका मुकाबला राहुल गांधी से है.

यहां पर चुनावी लड़ाई वामपंथियों और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच रही है. गौरतलब है कि यहां पर कांग्रेस INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है, जिसमें कई विपक्षी दल शामिल हैं, जो कि सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए एकजुट हुए हैं.

अब बारी महिलाओं की है

पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं एनी को लेकर क्षेत्र की महिलाएं खासी उत्साहित हैं. तिरुवनंतपुरम जिला पंचायत की सदस्य व सीपीआई में एनी की सहेली गीता नज़ीर कहती हैं, ‘अब उन महिलाओं की एनी के लिए लड़ने की बारी है, जिनके हक के लिए वह हमेशा खड़ी रहीं.’

गीता ने कहा कि वह वायनाड में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने दावा किया कि वो जिन महिलाओं के लिए आवाज उठाती रही हैं, वे उनके साथ हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago