लाइफस्टाइल

कोहरे में कार चलाते समय नहीं आ रहा कुछ नजर, तो इन सेफ्टी टिप्स के साथ ऐसे चलाएं गाड़ी

Winter Car Driving Tips: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जीरो विजिबिलिटी होने के कारण सामने का कुछ भी नजर नहीं आता है. इस कड़ाके की ठंड में कार एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है, जो कि एक चिंताजनक हालात पैदा करता है. ड्राइवर्स के लिए ये काफी डेंजरस स्थिति है क्योंकि उन्हें इस कंडिशन में भी गाड़ी चलानी पड़ती है जब कोहरे में कुछ दिखाई नहीं देता है. सुबह से लेकर दोपहर और शाम से लेकर रात तक कोहरे अपने चरम सीमा पर होते हैं. इसलिए सावधानी के साथ गाड़ी चलाना बेहद जरुरी होता है. तो चलिए इसी के साथ हम आपको बताते हैं फॉग में ड्राइविंग करते समय किन सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखना है.

पहले ही कर लें रूट प्लान

आप जहां कहीं भी आज जा रहे हैं, उस रूट की पूरी जानकारी पहले ही इकट्टा कर लें. इससे आपको जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी और ट्रैफिक के बारे में भी पता रहेगा.

चेक करें गाड़ी की कंडीशन

ठंड में ड्राइविंग स्टार्ट करने से पहले हमेशा अपनी गाड़ी की कंडीशन चेक करके ही बाहर निकलें. खासतौर पर कार की बैक और फ्रंट लाइट्स, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, रेडिएटर, बैटरी और कार हीटिंग सिस्टम आदि जरुर देख लें. ये सही से काम कर रहे हों तभी अपनी ट्रैवल शुरु करें.

हेडलाइट्स का ऑल टाइम करें इस्तेमाल

फॉग के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल ना के बराबर होती है. ऐसे में जरुरी है कि आगे-पीछे की गाड़ियों को अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए लो-बीम हेडलाइट्स का ऑल टाइम इस्तेमाल करें. जानकारी के लिए बता दें, हाई-बीम लाइट्स कोहरे में रिफ्लेक्ट होती है, जिससे देखने में परेशानी होती है. इसलिए लो-बीम लाइट का ही यूज करें.

दूरी बनाए रखें

एक निश्चित दूरी बनाकर ड्राइविंग करें. आगली गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी लगाकर ड्राइविंग ना करें. रोड और ट्रैफिक पैटर्न समझने के लिए पेवमेंट मार्किंग, रोड मार्किंग/पेंट, डिवाइडर आदि का इस्तेमाल करें.

जीरो विजिबिलिटी में क्या करें?

कई बार कोहरा बहुत ज्यादा घना हो जाता है और जीरो विजिबिलिटी हो जाती है. ऐसे में आगे का कुछ भी नजर नहीं आता है. इसलिए सबसे अच्छा यही है कि अपनी हजार्ड लाइट्स को चालू करें. इसके बाद गाड़ी खड़ी करने के लिए सेफ लोकेशन ढूंढें.

बेहतर होगा कि रिफ्लेक्टिव टेप की जैकेट पहनकर रहें. गाड़ी पर भी रिफ्लेक्टिव टेप का इस्तेमाल किया जा सकता है. पार्किंग की जगह ढूंढने के लिए जब आप गाड़ी से बाहर निकलेंगे तो इससे मदद मिलती है.

जितना हो सके गाड़ी को रोड से दूर ले जाएं. हजार्ड लाइट्स को छोड़कर सभी लाइट्स बंद करें और इमरजेंसी ब्रेक लगाएं. ब्रेक पैडल से पैर हटाकर रखें ताकि टेल लाइट्स ना जलें. इससे पीछे के ड्राइवर्स को गलतफहमी हो सकती है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

25 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago