रवि शास्त्री (सोर्स- बीसीसीआई)
BCCI Awards 2024: हैदराबाद में मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें टीम इंडिया के कुछ मौजूदा खिलाड़ी और कुछ पूर्व खिलाड़ी को खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच रवि शास्त्री को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया. इस अवॉर्ड को पाने के बाद रवि शास्त्री काफी भावुक हो गए. अवॉर्ड मिलने के बाद रवि शास्त्री ने अपने स्पीच में कहा कि गाबा में टीम इंडिया का टेस्ट मैच जितना उनके लिए अब तक का खास अवॉर्ड है.
बीसीसीआई से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने के बाद रवि शास्त्री ने अपने पुराने पलों को याद करते हुए बताया कि अगर उनसे कोई अंतिम सोने पर सुहागा पूछोगे तो किसी एक पल को चुनना मुश्किल है. लेकिन मुझे याद है कि साल 1983 में हमने लॉर्ड्स में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था. वो मेरे लिए काफी खास पल था. इसके बाद जब मैं कमेंट्री कर रहा था तो साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारकर दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीताया था, वो पल भी काफी अद्भुत था.
रवि शास्त्री ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हमने दो टेस्ट सीरीज जीते, लेकिन गाबा में ऋषभ पंत ने जिस तरह से हमें टेस्ट मैच में जीत दिलाई, उसके बाद हम फिनिशिंग लाइन को पार कर गए थे. मेरे लिए ये काफी सुखद पल था. जिसके लिए मैं सभी प्लेयर्स का धन्यवाद करना चाहता हूं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री वर्ल्ड कप 1983 विजेता टीम का हिस्सा था. इस समय वह वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटरों में से एक हैं. वह भारत का काफी क्रिकेट खेले हैं. उसके बाद उन्होंने भारतीय टीम को कोचिंग दी है. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया के कोच विराट कोहली थे. उनकी कोचिंग में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक नंबर वन रही है.
ये भी पढ़ें-
BCCI Awards 2024: शुभमन गिल समेत इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, देखें खिलाड़ियों पूरी लिस्ट
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री को मिला BCCI का बड़ा अवॉर्ड, फारुख इंजीनियर भी हुए सम्मानित
BCCI Awards: शुभमन गिल बने बीसीसीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, ये खिलाड़ी भी हुए सम्मानित
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…