देश

Parliament Security: संसद पर आतंकी हमले के बाद कितनी मजबूत हुई सुरक्षा, विजिटर्स के लिए क्या हैं नियम, कैसे मिलती है Entry?

Parliament Security: संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है. इसी बीच 13 दिसंबर को सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. दो लोग दर्शक दीर्घा से छलांग लगाकर सांसदों के बीच पहुंच गए और स्मोक केन से अंदर पीले रंग का धुआं फैला दिया. आनन-फानन में दोनों को हिरासत में ले लिया गया. इस मामले में सदन से लेकर सड़क तक चर्चा हो रही है. मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने SIT गठित कर दी है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है.

22 साल में क्या बदलाव हुए?

संसद में 22 साल पहले 13 दिसंबर को आतंकी हमला हुआ था. उसके बाद से अब तक संसद की सुरक्षा में क्या बदलाव हुए हैं? कैसे आम लोगों को संसद में एंट्री मिलती है, किन लोगों के हाथ में सुरक्षा की जिम्मेदारी है? ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहे है. तो आइये जानते हैं इन सवालों के जवाब.

किसके हाथ में सुरक्षा की जिम्मेदारी?

संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के हाथ में है. इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स और एक स्पेशलाइज्ड डिपार्टमेंट, जिसे पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस कहा जाता है के हवाले है. दिल्ली पुलिस संसद भवन के आसपात के इलाकों में लोगों की पहुंच को कंट्रोल करती है. पैरामिलिट्री फोर्स पार्लियामेंट के बाहर क्षेत्र की सुरक्षा संभालती है. वहीं अंदर की सुरक्षा पीएसएस और दिल्ली पुलिस करती है. पीएसएस का नेतृत्व ज्वॉइंट सेक्रेटरी लेवल के अफसर के पास होता है.

विजिटर्स की कहां-कहां होती है जांच?

संसद भवन में किसी भी विजिटर को तीन लेयर की सुरक्षा को पार करना होता है. तीनों स्तर पर सिक्योरिटी चेक होती है. पहला गेस्ट पास बनाने से ठीक पहले संसद भवन के एंट्री गेट पर जांच की जाती है. इसके बाद दूसरी चेकिंग संसद भवन के गेट पर और थर्ड लेयर गैलरी में एंट्री करने से ठीक पहले. इन तीनों लेवल पर विजिटर की गहनता से जांच की जाती है. संसद में कितान और पेन जैसी चीजों को ले जाने पर भी पाबंदी रहती है. पीएसएस किसी भी सांसद की सिफारिश के आधार पर कार्यवाही को देखने आने वाले विजिटर्स को एस्कॉर्ट करता है.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: गृह मंत्रालय ने गठित की SIT, संसद में घुसने वालों पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया UAPA का केस

सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा पीएसएस और दिल्ली पुलिस दोनों संभालती है. सभी दीर्घाओं में, हाउस मार्शल या सुरक्षा अधिकारी पूरी कार्यवाही के दौरान आगे की वेल में बैठते हैं. मेहमानों को आगे की पंक्ति की सीटों पर बैठने की अनुमति नहीं होती है.

2001 के बाद कितनी सख्त हुई सुरक्षा?

संसद पर 2001 में हुए हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर संसद की ओर जाने वाली सभी मुख्य सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं. इसके अलावा कारों के लिए आरएफ टैग, मेन रास्तों में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भी अलग से बैरिकेड्स, इसके अलावा विजिटर्स के लिए फोटो पहचान और सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. बाहरी गाड़ियों को संसद के आखिरी मार्ग तक जाने की इजाजत नहीं दी गई है. सिर्फ अधिकृत वाहनों के लिए तीन गेट खुले रखे गए हैं. 2 गेट को बंद कर दिया गया है.

सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर के लिए डॉग स्क्वॉयड तैनात किए गए हैं. विजय चौक से बाहर निकलने का रास्ता सिर्फ सांसदों के लिए रिजर्व रखा गया है. इसके साथ ही सभी गेट्स पर हैंडहेल्ड विस्फोटक वाष्प डिटेक्टर और लेटेस्ट डिवाइसों को लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago