लाइफस्टाइल

नॉर्मल और ‘सी’ सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को पीना चाहिए ये पानी, नहीं है किसी चमत्कार से कम

After Delivery Process: डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वजन बढ़ने के साथ शरीर में ब्लोटिंग की समस्या भी होने लगती है. तो आपको बता दें कि ऐसे में अजवाइन का पानी काफी बेहतर परिणाम देता है. नॉर्मल और ‘सी’ सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कुछ खास तरह की सलाह दी जाती है. ऐसे में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसका भी विशेष ध्यान रखा जाता है.

चमत्कारी है अजवाइन का पानी (After Delivery Process)

इसको लेकर न्यूट्रिशनिस्ट और लाइफस्टाइल एजुकेटर डॉ. ने बात की है. अजवाइन के पानी के चमत्कारी लाभ पर बात करते हुए डॉ. ने कहा, ‘दिन की शुरुआत में अजवाइन का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए 2 लीटर पानी में दो चम्मच अजवाइन उबालकर रखें और इसे पूरे दिन पीते रहें. ऐसे में अजवाइन आपके हार्मोन को ठीक करने का काम करती है. साथ ही यह वजन घटाने में भी मददगार है.’

इस चीज का बिलकुल भी न करें सेवन (After Delivery Process)

उन्होंने बताया कि कई महिलाएं डिलीवरी के बाद कोल्ड ड्रिंक के अलावा शराब का सेवन करती हैं, यह बेहद ही खतरनाक चीज है. ऐसे में शराब का सेवन स्तनपान के लिए दूध की सप्लाई में बाधा उत्पन्न कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘ऐसे में तला हुआ भोजन नुकसान देता है, क्योंकि ऐसे भोजन को पचाने में काफी समय लगता है.’ डॉ. ने कहा, ‘महिलाओं को ऐसे में अपने वजन के हिसाब से ही डाइट लेनी चाहिए. सुबह के नाश्ते में वह दो अंडे के साथ दूध और दलिया ले सकती हैं. दिन के समय नारियल पानी और कोई भी सीजन वाला फल आपको रिकवरी में सहायता करेगा. लंच में रोटी के साथ लौकी और तोरई की सब्जी ली जा सकती है.’

यह भी पढ़ें : Lahsun Viral Video: क्या बाजार में आ गया सीमेंट से बना लहसुन? जानें क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि 40 दिन तक सब्जी में तड़का न लगाएं, अगर आप उबला भोजन नहीं ले सकते तो इसमें आप सिर्फ जीरे का ही तड़का लगा सकते हैं. शाम को दूध या एक कप चाय के साथ आप एक कटोरी पंजीरी ले सकते हैं. रात के भोजन में जहां तक हो सके पतली खिचड़ी ही लें, ध्यान रखें कि खिचड़ी में चावल के मुकाबले दाल ज्यादा होनी चाहिए. इसके अलावा वेजिटेबल दलिया भी लिया जा सकता है.’ उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं को रात में बच्चे को दूध पिलाने के लिए देर रात तक जगना पड़ता है. अगर ऐसे में उन्हें भूख लगती है तो वह एक कप दूध के साथ थोड़े से मखाने, ड्राई फ्रूट्स या एक गोंद का लड्डू भी ले सकती हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

47 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

4 hours ago