कला-साहित्य

Neeraj Samman Samaroh: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 7वीं पुण्यतिथि पर दिल्‍ली में दिग्गजों का समागम, CMD उपेन्‍द्र राय ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का आगाज

Neeraj Samman Samaroh 2025: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 7वीं पुण्यतिथि पर ‘निरंतर नीरज सम्मान समारोह 2025’ का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में गोपाल दास ‘नीरज’ की साहित्यिक विरासत को नमन करते हुए कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उनकी पत्नी डॉ. रचना राय ने भी दीप प्रज्वलित कर इस शुभ अवसर में सहभागिता निभाई.

दिग्गज कवियों और गीतकारों की मौजूदगी

‘निरंतर नीरज सम्मान समारोह 2025’ के दौरान प्रसून जोशी (कवि, गीतकार और मैककैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ), समीर अनजान (गीतकार), बोनी कपूर (फिल्म निर्माता), विनीत सिंह (गायक और सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार रनरअप), मुरली मनोहर जोशी (भाजपा नेता) सहित कई अन्य नामचीन हस्तियां उपस्थित रहीं.

कवि अफजल ने गोपाल दास ‘नीरज’ को याद करते हुए कविता पाठ किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आओ करते हैं बात नीरज की, आज है रात नीरज की, ये सब है उपेंद्र जी का कमाल, जो बिछी है बिसात नीरज की.” इस दौरान नीरज के बड़े सुपुत्र शशांक प्रभाकर ने भी अपने पिता की कविताओं का पाठ किया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा.

यह भी पढ़िए: नीरज सम्मान समारोह में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय का संबोधन, महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ को ऐसे किया याद

‘नीरज’ जी की साहित्यिक विरासत को सम्मान

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की साहित्यिक योगदान को याद करते हुए इस समारोह में उनकी कविताओं और गीतों का गायन किया गया. प्रसून जोशी और समीर अनजान ने अपने अनुभव साझा करते हुए नीरज के साहित्य के प्रभाव को रेखांकित किया. विनीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज में नीरज के प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया. इस अवसर पर हिंदी अकादमी दिल्ली के सचिव संजय गर्ग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी बात रखी.

इस समारोह में CMD उपेन्द्र राय और प्रसून जोशी के हाथों बोनी कपूर सम्मानित किए गए.

कवियों की कविताओं पर खूब बजीं तालियां

‘निरंतर नीरज सम्मान समारोह’ के दौरान देशभर के प्रसिद्ध कवि और गीतकारों ने प्रस्‍तुति दी. उनके प्र‍स्‍तुति पर श्रोतागणों को भरपूर आनंद आया. भारत एक्‍सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय (Upendrra Rai) ने अपने संबोधन में महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की विरासत को जीवित रखने के लिए इस समारोह को आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि ‘यह सम्मान समारोह हर साल आयोजित होगा, ताकि नई पीढ़ी को महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ जी के साहित्य से परिचित कराया जा सके.’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया गया, जिसमें दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.


⊂ समारोह की झलकियां ⊃


यह भी पढ़िए: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के साथ जावेद अख्तर ने बताया दिल का रिश्ता, बोले- वो मेरी जिंदगी में पिरोए हुए हैं

‘निरंतर नीरज सम्मान समारोह’ ने न केवल महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति को जीवंत रखा, बल्कि साहित्य और कला के प्रति समर्पण को भी दर्शाया. इस आयोजन ने हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भविष्य में भी इसकी निरंतरता की उम्मीद जगाई.

यह भी पढ़िए: ‘निरंतर नीरज’: पद्मभूषण गोपाल दास नीरज को भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD उपेन्द्र राय ने दी श्रद्धांजलि, उनसे आखिरी मुलाकात की यादें की साझा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

24 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

26 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

52 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago