Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ऑनलाइन सट्टा बना मुसीबत! ED की रेड में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की डिफेंडर और BMW Z4 जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी लग्जरी कारें जब्त कीं और 9 ठिकानों पर छापेमारी की.

Luxury-cars-seized-Anurag-Dwivedi

YouTuber Anurag Dwivedi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराद द्विवेदी पर बड़ा एक्शन लिया है. ऑनलाइन सट्टेबाजी और उससे जुड़े मनी लॉनन्ड्रिग केस में यूट्यूबर की संपत्ति को जब्त कर कार्रवाई शुरू की है. ईडी ने छापेमारी के दौरान अनुराग द्विवेदी की लैंड रोवर डिफेंडर और बीएमडब्ल्यू जेड-4 कारें जब्त की है.

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA 2002) के तहत की गई है. साथ ही ईडी ने करोड़ों रुपये की संदिग्ध संपत्तियों और आपत्तिजनक दस्तावेजों का भी खुलासा किया है.

कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की

प्रवर्तन नदेशालय ने सोमवार (5 जनवरी) को बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में कुल 9 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था. ये सभी परिसर अनुराग द्विवेदी और उनसे जुड़े लोगों के बताए जा रहे हैं. इन पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप्स के जरिए अपराध की आय (पीओसी) के सृजन और उसकी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का संदेह है.

ईडी ने बताया कि तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं. इससे पहले 17 दिसंबर को ईडी ने लखनऊ, उन्नाव और दिल्ली में अनुराग द्विवेदी से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

छापेमारी में क्या-क्या हुआ?

जांच एजेंसी ने अनुराग द्विवेदी से जुड़ी लग्जरी संपत्तियों पर कड़ा प्रहार किया है. इस ताजा छापेमारी के दौरान- PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत लैंड रोवर डिफेंडर और BMW Z4 को जब्त किया गया. भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं, जो अवैध लेनदेन की पुष्टि करते हैं.


ये भी पढ़ें: कोटा में चोर की ‘फजीहत’, घर में घुसने के लिए एग्जॉस्ट फैन के छेद में घुसा, आधे रास्ते फंसा तो निकल गई जान


जांच का दुबई एंगल

ED की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एजेंसी के अनुसार, अनुराग द्विवेदी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का न केवल प्रचार कर रहे थे, बल्कि इससे होने वाली काली कमाई को सफेद करने के लिए जटिल नेटवर्क का उपयोग कर रहे थे. जांच में सामने आया कि अवैध कमाई को हवाला के जरिए भारत से बाहर भेजा गया और दुबई में रियल एस्टेट में भारी निवेश किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital