चुनाव

Delhi Exit Poll Results 2025: दस में से 8 एग्जिट पोल में BJP को बहुमत, 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान

Delhi exit poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग दर्ज की गई. मतदान का समय शाम 6 बजे तक था, हालांकि कई इलाकों में अभी लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं.

अब चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे. किसी भी सियासी दल को दिल्ली में अपनी सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है. चुनाव नतीजों से पहले अभी एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं.

शाम साढ़े 7 बजे तक 10 एग्जिट पोल सामने आए. जिनमें से 8 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. एबीपी-मैट्रिज के एग्जिट पोल में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती दिख रही है. शाम को सवा 7 बजे तक कुल 7 एग्जिट पोल आए थे. जिनमें सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दिया. आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें आधी तक घटने का अनुमान जाहिर किया गया.

भाजपाई खेमे में खुशी की लहर, ‘आप’ को झटका

एग्जिट पोल के आंकड़ों से अब बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर है, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के सर्वे के नतीजे बड़े झटके से कम नहीं हैं, क्योंकि चौथे चुनाव में उसका वर्चस्व खत्म होता दिख रहा है. यदि एग्जिट पोल के आंकड़े चुनाव नतीजों में बदले तो ‘आप’ के पास सिर्फ पंजाब राज्य बचा रह जाएगा.

कांग्रेस इस बार भी करिश्मा नहीं दिखा पाएगी!

‘आप’ के अलावा कांग्रेस के लिए भी एग्जिट पोल्स मायूसी लेकर आए हैं, जिसमें कांग्रेस कोई करिश्मा करती नजर नहीं आ रही. पिछले कई चुनावों से कांग्रेस का हाल बहुत बुरा है, जिसे दिल्ली की सत्ता से बाहर हुए 1 दशक से ज्यादा समय हो चुका है.

पोल ऑफ पोल्स: 9-10 एग्जिट पोल को मिलाकर ये पोल ऑफ पोल्स तैयार हुआ, इसमें BJP सरकार बनते दिख रही है.

चाणक्य का एग्जिट पोल
P MARQ का एग्जिट पोल
People’s insight से निकला अनुमान
Mind Brink का एग्जिट पोल
WEE Preside का एग्जिट पोल
JVC Polls का एग्जिट पोल

यह भी पढ़िए: क्या 27 साल बाद दिल्ली में BJP की वापसी होगी? 1 दशक से कांग्रेस सत्ता से बाहर, केजरीवाल का दावा- चौथी बार ‘आप’ की सरकार

एग्जिट पोल में कौन कहां ?

  • चाणक्य स्ट्रैटेजीज – आप 25-28, बीजेपी 39-44, कांग्रेस 2-3
  • डीवी रिसर्च – आप  26 से 34, बीजेपी 36-44 और कांग्रेस शून्य
  • जेवीसी – आप 22-31, बीजेपी 39 से 45 और कांग्रेस शून्य से दो
  • मैट्रिज  – आप 32-37, बीजेपी 35-40, कांग्रेस शून्य से एक
  • माइंड ब्रिंक – आप 44-49, बीजेपी 21-25, कांग्रेस शून्य से 1
  • पी मार्क – आप 21-31, बीजेपी 39-49, कांग्रेस शून्य से एक
  • पीपुल्स इनसाइट – आप  25-29, बीजेपी 40-44 और कांग्रेस शून्य से 2
  • पीपुल्स पल्स – आप 10-19, बीजेपी  51-60, कांग्रेस शून्य
  • पोल डायरी – आप  18-25, बीजेपी 42 से 50 और कांग्रेस  शून्य से दो
  • वी प्रीसाइड – आप  46- 52 और बीजेपी 18 से 23 और कांग्रेस शून्य से एक

9 साल 7 महीने CM रह चुके अरविंद केजरीवाल

गौरतलब हो कि दिल्ली में 2015 से लगातार केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP की सरकार है. कथित शराब घोटाले के आरोप लगने के बाद करीब 9 साल 7 महीने CM रहे अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद आतिशी CM बनीं. केजरीवाल का कहना है कि अब चौथी बार भी उनकी सरकार बनेगी.

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड किए गए हैं. देर रात तक मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में लगभग 60% मतदान हुआ है. यह लोकसभा चुनाव की तुलना में कम वोटिंग हुई है.

सियासी विशेषज्ञ मानते हैं कि वोटिंग पर्सेंटेज घटने का नुकसान सत्ताधारी पार्टी को उठाना पड़ता है, सत्ता में अभी ‘आप’ ही है.

यह भी पढ़िए: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर वोटिंग समाप्त, शाम 5 बजे तक 57.70% हुआ मतदान

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

5 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

17 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

55 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago