महाकुंभ 2025

महाकुंभ एक याद बन गया, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक रहेगी

प्रयागराज महाकुंभ 45 दिनों तक आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का केंद्र बना रहा. करोड़ों श्रद्धालुओं ने यहां पुण्य स्नान किया, संतों-महात्माओं के प्रवचन सुने और दिव्य वातावरण का आनंद लिया. अब जब महाकुंभ का समापन हो गया है तो यह एक याद बनकर दिलों में बस गया है.

महाकुंभ के दौरान जो घाट भक्तों से भरे रहते थे, वे अब सूने हो चुके हैं. श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट चुके हैं,लेकिन संगम की लहरों में अभी भी आरती की गूंज महसूस होती है. महाकुंभ में बिताए पल, संतों की वाणी और आध्यात्मिक अनुभूतियां श्रद्धालुओं के हृदय में सजीव बनी रहेंगी.

भव्य आयोजन, सफाई कर्मियों को नमन

महाकुंभ के सफल आयोजन में प्रशासन, सुरक्षा बलों और विशेष रूप से सफाई कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन कर्मयोगियों का आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा.कुंभ क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सफाई कार्य अभी भी जारी है.

गंगा-यमुना की निर्मलता, संस्कृति की रक्षा

महाकुंभ के समापन ने पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर भी चर्चा को तेज कर दिया है. महाकुंभ ने एक बार फिर गंगा और यमुना की पवित्रता बनाए रखने की प्रेरणा दी है. इस भव्य आयोजन की समाप्ति के साथ,सभी को संकल्प दिलाया है कि मां गंगा और यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने में योगदान देंगे.

ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस दिव्य अनुभव का आनंद ले सकें. स्वच्छता से जुड़े एक स्थानीय अधिकारी ने कहा, महाकुंभ भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसका संदेश हमेशा जिंदा रहेगा. हमारी नदियों और परिवेश की शुद्धता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है.

  • भारत एक्सप्रेस
विशाल तलवार

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

37 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

57 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

59 minutes ago