महाकुंभनगर: महाकुंभ में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान है. इसके पहले सोमवार को बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के गीतों संग ‘संस्कृति का महाकुंभ’ होगा. संस्कृति ग्राम, गंगा-यमुना पंडाल, त्रिवेणी पंडाल व अहिल्या बाई होल्कर पंडाल समेत सभी मंचों पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे. कहीं सुरों की सरिता तो उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य की बयार बहेगी. कहीं रामलीला का मंचन होगा तो कहीं शबरी की प्रतीक्षा को दर्शाएंगे कलाकार. यहां उत्तर प्रदेश की अनेक संस्कृतियों संग देश की संस्कृतियों का भी समागम होगा. कथक, भरतनाट्यम, भजन, लोकगायन-लोकनृत्य से भी महाकुंभ की सांझ सजेगी.
सोमवार को संस्कृति ग्राम में बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के गीतों में श्रोता ‘आनंद गंगा’ की डुबकी लगाएंगे. वहीं गंगा पंडाल में पुणे की सुचेता भिडे चापेकर ओडिसी नृत्य पर प्रस्तुति देंगी. पश्चिम बंगाल के आनिंदो चटर्जी को भी योगी सरकार मंच मुहैया करा रही है. महाकुंभ की सांझ में वे अपने तबला वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. गंगा पंडाल पर ही उत्तर प्रदेश की अपर्णा यादव भजनों की प्रस्तुति देंगी.
संगम सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था प्रयागराज की तरफ से अहिल्या बाई होल्कर मंच पर शबरी की प्रतीक्षा नाट्य प्रस्तुति होगी. इसका निर्देशन सुबोध कुमार सिंह ने किया है. वहीं भोपाल के लिटिल बैल थियेटर की ओर से रामायण की प्रस्तुति होगी. मथुरा के खेमचंद्र यदुवंशी व उनकी टीम रामलीला का मंचन करेगी. इस मंच पर ही पंडित धर्मराज मिश्र, लखनऊ की डॉ. विनीता सिंह का भजन गायन होगा. साथ ही जौनपुर की साधनी सुदामा भजन व लोकगायन की प्रस्तुति देंगी.
सोमवार को यमुना पंडाल पर भी अनेक कार्यक्रम होंगे. यहां शाम चार से रात्रि 8 बजे तक लोकगायन व लोकनृत्य से जुड़ीं विविध प्रस्तुतियां होंगी. इस मंच पर प्रयागराज के लोक कलाकार अभयराज यादव, मीरजापुर की रेखा रानी गौड़, प्रयागराज के जगदीश यादव, चंदौली के घनश्याम शुक्ला, मेरठ की रुचिका सिंह, मीरजापुर की कल्पना गुप्ता, गोरखपुर के अनिकेत का लोकगायन होगाा. वहीं लखनऊ की ऋचा जोशी लोकनृत्य के जरिए दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से भावविभोर करेंगी.
त्रिवेणी मंच पर भी भारतीय संस्कृति की बयार बहेगी. यहां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. कानपुर के शुभम वाजपेयी तालवाद्य वृंद वादन करेंगे तो लखनऊ के ज्ञानेंद्र दत्त वाजपेयी का भरतनाट्यम होगा. लखनऊ की डॉ. पूनम श्रीवास्तव का लोकगायन इस मंच पर होगाा, जबकि कानपुर की डॉ. संगीता श्रीवास्तव का कथक व लखनऊ के डॉ. मनोज मिश्र तालवाद्य वृंदवादन करेंगे.
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, कई घंटे पैदल चलकर पहुंच रहे श्रद्धालु
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…