गौतमबुद्धनगर पुलिस के अभियान में बदमाश हत्थे चढ़ा
UP Police Action: गौतमबुद्धनगर में थाना सेक्टर-126 पुलिस की आज बदमाशों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ के बाद लूट के मोबाइल, तमंचा और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस ने देर शाम मीडिया को इस बारे में जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंदा नाला क्षेत्र में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आज, 28 दिसंबर 2024 को दो बाइक सवार बदमाशों को रोका. जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने बैरियर को बचाकर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर बाइक फिसलने से दोनों बदमाश गिर गए.
पुलिस से घिरते देख एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.
घायल बदमाश की पहचान यशवंत पुत्र बलबीर निवासी ग्राम नंगला सपेरा, राधा कुंड, थाना गोवर्धन, जिला मथुरा (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई. उसके कब्जे से एक लूट का मोबाइल, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई. अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने और उसके साथी ने 19 दिसंबर 2024 को इसी बाइक का इस्तेमाल करते हुए सेक्टर 94 में एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया था.
घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया, साथी की तलाश जारी
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस उसकी साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है और कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. उपरोक्त जानकारी गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट (मीडिया सेल) की ओर दी गई.
यह भी पढ़िए: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या मामले में 14 CPI(M) कार्यकर्ता दोषी
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…