भारत ने आयरलैंड को हराया (फोटो- IANS)
Paris Olympics 2024: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को पूल बी मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की. भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए. भारत पेरिस ओलंपिक में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है.
गेम की शुरुआत आयरलैंड द्वारा अटैक करने से हुई. हालांकि, भारत ने पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में ही बढ़त बना ली, जब कप्तान हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर दिया. भारत को यह पेनाल्टी स्ट्रोक मनदीप सिंह को खराब तरीके से टैकल करने के कारण मिला. भारत ने पहले क्वार्टर को 1-0 की लीड के साथ समाप्त किया.
दूसरे हाफ में भारत को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले. कप्तान हरमनप्रीत ने तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर गोल में तब्दील करके भारत की लीड को 2-0 कर दिया. पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत का मैजिक जारी है और उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने गोल की संख्या चार कर ली है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले हाफ में दबदबा बनाया.
तीसरे और चौथे क्वार्टर में आयरलैंड ने काउंटर अटैक करने की पूरी कोशिश की. लेकिन भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक बार फिर अपना अनुभव दिखाते हुए आयरलैंड के गोल को रोकने का काम किया. इस मैच भारत के डिफेंस ने आयरलैंड के पेनाल्टी कॉर्नर को रोकने के लिए शानदार काम किया. भारत अपने पूल में 3 मैचों में 2 जीत और एक ड्रा के साथ, 7 अंक जुटाकर टॉप पर है. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर की थी. इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था.
ये भी पढ़ें- Olympics 2024: भारत के तीन खिलाड़ी, जिन्होंने ओलंपिक में जीते एक से अधिक मेडल, कौन किससे कितना आगे?
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…