ओलंपिक

Paris Olympics 2024: भारत की झोली में आज आ सकते हैं 3 मेडल, इन खिलाड़ियों से है देश को उम्मीदें

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत का इस ओलंपिक में यह पहला मेडल था. अब भारत सोमवार यानी 29 जुलाई को कुल 3 मेडल और जीत सकता है, जिसमें दो मेडल शूटिंग और एक तीरंदाजी में आने की उम्मीद है.

मनु भाकर ने जीता मेडल

रविवार को पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा. 22 वर्षीय भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर निशानेबाजी में 12 साल के भारत के ओलंपिक पदक के सूखे को खत्म किया और भारत के लिए इसी स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गईं.

2-3 पदक जीत सकता है भारत

आज (सोमवार) भारतीय दल से यही प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद की जा रही है. पेरिस ओलंपिक के तीसरे दिन भारत को 2-3 पदक की उम्मीद है. भारत को तीसरे दिन भी शूटिंग में पदक मिल सकता है. आज शूटिंग में पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल मैच है. वहीं, आर्चरी में भी भारत की मेंस टीम मेडल जीतने के इरादे से उतरेगी.

रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता के लिए भी ओलंपिक में मेडल जीतने का मौका है. दोनों निशानेबाज आज अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में हिस्सा लेंगे. तीरंदाजी टीम भी अपना दमखम दिखाएगी. इसके अलावा बैडमिंटन, हॉकी और टेबल टेनिस के क्षेत्र में भी भारतीय दल के कई मुकाबले होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: मनु भाकर को 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने पर PM Modi, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

जानें कैसा होगा पूरे दिन का शेड्यूल:

दोपहर 12 बजे: बैडमिंटन, पुरुष युगल ग्रुप मैच (सात्विक-चिराग बनाम मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल)

दोपहर 12:45 बजे, शूटिंग : (10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड) मनु भाकर और सरबजोत सिंह; रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा

दोपहर 12:50 बजे : बैडमिंटन, महिला युगल ग्रुप मैच (तनीषा कार्स्टो-अश्विनी पोनप्पा बनाम नामी मात्सुयामा-चीहारू शिदा)

दोपहर 1 बजे : शूटिंग, पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन, (पृथ्वीराज)

दोपहर 1 बजे : शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल (रमिता जिंदल)

दोपहर 3:30 बजे : शूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (अर्जुन बाबुता)

4:15 बजे : हॉकी, पुरुष पूल बी मैच (भारत बनाम अर्जेंटीना)

5:30 बजे : बैडमिंटन, पुरुष एकल (ग्रुप चरण), लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैराग्गी

मेंस रिकर्व टीम क्वार्टर फाइनल, शाम 6:31 बजे : तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव

मेंस रिकर्व टीम सेमीफाइनल (अगर क्वालीफाई होते है तो) 7:40 बजे : (तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव)

मेंस रिकर्व टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच (अगर सेमीफाइनल हार जाते हैं) 8:18 बजे : (तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव)

मेंस रिकर्व टीम गोल्ड मेडल मैच (अगर क्वालीफाई करते हैं तो) 8: 41 बजे (तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव)

11:30 बजे टेबल टेनिस महिला एकल राउंड ऑफ 32, श्रीजा अकुला.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago