उत्तर प्रदेश

Ayodhya: अब इन लाइटों से जगमग होगा राम मंदिर… कई कंपनियों ने दिया प्रेजेंटेशन

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जबसे भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, तब से यहां पर सैकड़ों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं भव्य मंदिर के शेष रह गए कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. इसके अलावा मंदिर का निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराया जा रहा है. रात-दिन मजदूर काम करने में जुटे हुए हैं. इसी बीच ताजा खबर सामने आ रही है कि अब राम मंदिर अंतरराष्ट्रीय लाइटों से जगमग होगा. इसके लिए कई कंपनियों ने प्रेजेंटेशन दिया है. मंदिर की छटा रात में और भी दिव्य व आलौकिक प्रतीत हो, इसके लिए फसाड लाइट लगवाने की योजना मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनाई जा रही है.

बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों हुआ था और राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी. इसी के बाद से मंदिर में सैकड़ों भक्त रामलला के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं. तो वहीं मंदिर निर्माण में लगभग 4000 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे हैं. मंदिर का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाए, इसके लिए मंदिर निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था और भवन निर्माण समिति की प्रत्येक महीने दो दिवसीय बैठक होती है.

ये भी पढ़ें-जानें क्यों अब धरती पर लंबे होते जा रहे हैं दिन? क्या आने वाले सालों में दिखेगा बड़ा बदलाव, नई रिसर्च ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

इस दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फैसला किया जाता है. मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. तो वहीं मंदिर दिन की तरह रात में भी किस तरह से अलौकिक और अद्भुत दिखे इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की फसाड लाइट लगाने की योजना राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा तैयार की जा रही है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि मंदिर निर्माण का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. तो वहीं रात में भी मंदिर का छटा अद्भुत दिखाई दे, इसको लेकर लाइटिंग की व्यवस्था पर खास ध्यान रखा जा रहा है. जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंदिर बनाया जा रहा है, तो इसको ध्यान में रखते हुए फसाड लाइटिंग की भी व्यवस्था की जा रही है. अनिल मिश्रा ने बताया कि आज कई कंपनियों ने अपनी फसाड लाइट का प्रेजेंटेशन भी दिया है. सभी लोगों ने उपस्थित होकर उस कार्य को देखा है, जल्द ही इस पर निर्णय होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

2 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

7 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

20 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

47 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago