विनेश फोगाट
Paris Olympics 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने महिला फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग कुश्ती के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने के लिए विनेश ने क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुज़मान को सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 से पराजित किया. इस जीत के साथ ही विनेश ने भारत के लिए ओलंपिक सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.
सेमीफाइनल से पहले, विनेश ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर अपनी जगह सेमीफाइनल में बनाई थी. यह एक करीबी मुकाबला था, जिसमें 29 वर्षीय विनेश ने लिवाच को 7-5 के स्कोर से मात दी. ओक्साना लिवाच एक मंझी हुई पहलवान हैं, जिन्होंने पहले यूरोपीय चैम्पियनशिप और 2018 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.
इससे पहले, प्री-क्वार्टर फाइनल में विनेश ने चार बार की विश्व चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से हराकर सबको चौंका दिया. यह मुकाबला वाकई में उलटफेर भरा था. पहले राउंड में विनेश 0-1 से पीछे चल रही थीं, लेकिन अंतिम 30 सेकंड में उन्होंने दो पॉइंटर के साथ मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया. सुसाकी मौजूदा विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में बिना एक भी अंक गंवाए स्वर्ण पदक जीता था और पिछले 82 मुकाबलों से अपराजित थीं. विनेश ने सुसाकी को हराकर उनकी 82 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को तोड़ दिया.
विनेश अपने तीसरे ओलंपिक में भाग ले रही हैं. 2016 के रियो ओलंपिक में वह चोट के कारण मामूली अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गईं. टोक्यो ओलंपिक में, वह 53 किलोग्राम वर्ग क्वार्टर फाइनल में वेनेसा कलादज़िंस्काया से हार गईं. कलादज़िंस्काया के सेमीफाइनल में हारने के बाद टूर्नामेंट में उनका सफर समाप्त हो गया, जिससे विनेश के लिए रेपेचेज की उम्मीदें खत्म हो गईं. इससे पहले विनेश 48 किलोग्राम और 53 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले चुकी हैं. इस बार पेरिस में वह पहली बार 50 किलोग्राम में हिस्सा ले रही हैं.
अब पूरे देश की नजरें उनके फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां वह स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रयासरत होंगी. Paris Olympics 2024 में विनेश फोगाट की इस शानदार यात्रा ने देशवासियों के दिलों में एक नई उम्मीद जगा दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…