ओलंपिक

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट फाइनल से पहले कुश्ती स्पर्धा के लिए अयोग्य घोषित, जानिये कारण

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं. फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया है. भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब थीं. इसके अलावा, विनेश को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) नियमों के अनुसार अंतिम स्थान दिया जाएगा.

भारतीय ओलंपिक संघ का बयान

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, “भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आपसे साझा करता है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक निकला. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है. वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी.”

क्या कहते हैं नियम?

किसी भी रेसलिंग इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग भार वर्ग में वर्गीकृत किया जाता है. रेसलिंग, बॉक्सिंग जैसे खेलों में ये तय तरीका है, जिससे सभी खिलाड़ियों के लिए निष्पक्ष मौका सुनिश्चित किया जा सके.

पेरिस 2024 ओलंपिक में, रेसलिंग के प्रत्येक भार वर्ग की प्रतियोगिओं को दो दिनों में आयोजित किया जाएगा. प्रत्येक वर्ग के लिए चिकित्सा नियंत्रण और वजन-माप पहले प्रतियोगिता के दिन सुबह में होता है. दूसरे प्रतियोगिता के दिन, फ़ाइनल और रेपेचेज के लिए क्वालीफाई करने वाले पहलवानों का फिर से वजन किया जाता है.

विनेश फोगाट पहले दिन प्रतियोगिता के लिए पात्र थीं, लेकिन गुरुवार सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक था. कुश्ती के नियमों के अनुसार, यदि कोई पहलवान प्रतियोगिता के किसी भी दिन (प्रारंभिक, रिपेचेज और अंतिम राउंड) वजन में असफल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है और सबसे आख़िरी पायदान पर रखा जाता है.

किसी को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल

ओलंपिक में अगर शीर्ष 2 रेसलरों में से किसी एक का वज़न अधिक पाया जाए तो वह मेडल ही अयोग्य हो जाता है. यानी इस मामले में सिल्वर मेडल किसी को नहीं दिया जाएगा.

अयोग्य घोषित होने से पहले विनेश ने बुधवार को तीन मुकाबले जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. विनेश फोगाट का फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट से मुकाबला होना था. हिल्डेब्रांट अब स्वर्ण पदक के लिए क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन से भिड़ेंगी जबकि जापान की पहलवान युई सुसाकी और यूक्रेन की ओक्साना लिवाच कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

21 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

24 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago