ओलंपिक

पेरिस ओलंपिक: 1 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक 2024 में 1 अगस्त को भारत के कई खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं.

1 अगस्त को भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल:

सुबह 11 बजे: पुरुषों की 20 किलोमीटर की रैपिड वॉक स्पर्धा में अक्षदीप, विकास और परमजीत सिंह भाग लेंगे.

दोपहर 12 बजे से: बैडमिंटन में पुरुष एकल के 16वें राउंड में लक्ष्य सेन का मुकाबला होगा.

दोपहर 12:30 बजे: गोल्फ में पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले (पहला राउंड) शुरू होगा, जिसमें शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर हिस्सा लेंगे.

दोपहर 12:50 बजे: महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वॉक फाइनल स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी प्रतिस्पर्धा करेंगी.

दोपहर 1 बजे: निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष फाइनल में स्वप्निल कुसाले हिस्सा लेंगे.

दोपहर 1:30 बजे: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल बी में बेल्जियम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

दोपहर 2:30 बजे: महिला मुक्केबाज निखत जरीन का मुकाबला 50 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में होगा.

दोपहर 2:31 बजे: पुरुष तीरंदाज प्रवीण जाधव व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 में अपना दमखम दिखाएंगे.

दोपहर 3:30 बजे: महिला निशानेबाज शिफ्ट कौर समरा और अंजुम मौदगिल 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा की क्वालीफिकेशन राउंड में उतरेंगी.

दोपहर 3:45 बजे: सेलिंग में विष्णु सरवनन पुरुष डिंगी आईएलसीए7 वर्ग की पहली और दूसरी रेस में भाग लेंगे.

शाम 4:30 बजे: बैडमिंटन में पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे.

रात 7:05 बजे: सेलिंग में नेत्रा कुमारन महिला डिंगी आईएलसीए 6 वर्ग की पहली और दूसरी रेस में भाग लेंगी.

रात 10 बजे के बाद: बैडमिंटन में महिला एकल में पीवी सिंधु का राउंड ऑफ 16 मुकाबला होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

19 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

44 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

56 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

2 hours ago