देश

Infosys: इंफोसिस को मिला 32,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का नोटिस, कंपनी ने कही ये बात

Infosys News: देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कंपनी को 32,000 करोड़ रुपये के जीएसटी चोरी (GST Evasion) के लिए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ इंटेलीजेंस ने कंपनी को नोटिस जारी किया है. तो वहीं इस पूरे मामले में कंपनी का मानना है कि उसने राज्य और केंद्र के जीएसटी कानूनों का पूरी तरह अनुपालन किया है.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 30 जुलाई 2024 को इंफोसिस को जीएसटी डिमांड (GST Demand) के लिए ये नोटिस जारी किया गया है. जीएसटी डिमांड का ये नोटिस जुलाई 2017 से लेकर वित्त वर्ष 2021-22 तक के लिए है. अगर दस्तावेजों की मानें तो इंफोसिस सर्विसेज के रेसिपिएंट के तौर पर सर्विसेज के इंपोर्ट पर आईजीएसटी (IGST) का भुगतान नहीं करने के चलते जांच के दायरे में है. डीजीजीआई के अनुसार, कंपनी क्लाइंट्स के साथ समझौते के तहत उन्हें सर्विसेज देने के लिए ओवरसीज ब्रांच खोलती है. ये ब्रांच और कंपनी को आईजीएसटी एक्ट के तहत विशिष्ट व्यक्ति के तौर पर ट्रीट किया जाता है.

ये भी पढ़ें-नए संसद की भव्य इमारत की छत से टपका पानी…कांग्रेस सांसद ने Video शेयर कर कही ये बात, अखिलेश ने भी बोला हमला

डॉक्यूमेंट में ये भी कहा गया है कि, ऐसे में ओवरसीज ब्रांच ऑफिसेज से प्राप्त सप्लाई के एवज में कंपनी ने ब्रांच ऑफिसेज को ओवरसीज ब्रांच खर्च के तौर पर भुगतान किया है. इसलिए इंफोसिस लिमिटेड पर रिवर्स चार्च मैकेनिज्म के तहत भारत से बाहर स्थित ब्रांच से सप्लाई हासिल करने के चलते जीएसटी बनता है. दस्तावेज में ये भी कहा गया है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स में रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म ऐसा सिस्टम है जिसमें सप्लायर की जगह गुड्स एंड सर्विसेज का प्राप्तकर्ता को टैक्स का भुगतान करना होता है. डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि इंफोसिस के खिलाफ जांच अभी जारी है.

कंपनी ने कही ये बात

मालूम हो कि टीसीएस के बाद इन्फोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है. इकोनॉमिक टाइम्स के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इंफोसिस को डीजीजीआई से जांच के लिए नोटिस मिला है, हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने राज्य और केंद्र के जीएसटी कानूनों का पूरी तरह अनुपालन किया है. फिलहाल ऐसा पहली बार नहीं है, जब कंपनी का जीएसटी विभाग से विवाद हुआ है. अप्रैल में ओडिशा जीएसटी अथॉरिटी ने कंपनी पर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने पर 1.46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.48% गिरावट के साथ 1868.05 रुपये पर बंद हुआ. तो वहीं इसके 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,903.00 रुपये का है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

21 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

33 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

57 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago