धर्म

Diwali 2025: एक त्योहार, दो परंपराएं… जानें उत्तर से दक्षिण तक कैसे मनाते हैं दीपावली?

Diwali Tradition: दिवाली जिसे दीपावली भी कहते हैं. भारत का सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्योहार है. यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. इस दीपावली अगर आप कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं तो भारत के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों की यात्रा जरुर करें. दिवाली भले ही पूरे देश में रोशनी और खुशियों का पर्व है, लेकिन इसे मनाने की कहानी दोनों हिस्सों में बिल्कुल अलग है.

उत्तर भारत में दिवाली भगवान राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है जबकि दक्षिण भारत में यह भगवान कृष्ण द्वारा राक्षस नरकासुर के वध के उत्सव के रुप में मनाई जाती है. इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

उत्तर भारत की दिवाली

भारत के उत्तरी इलाके में दिवाली दीपों की रोशनी और उल्लास से भरी होती है. लोग भगवान राम के स्वागत में दीये जलाते हैं और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं. धनतेरस से शुरू होने वाले इस पर्व में घरों की सजावट, खरीदारी और रामायण आधारित झांकियां आयोजित की जाती हैं. व्यापारियों के लिए यह दिन नए साल की शुरुआत भी माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 07 October 2025: आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए अपना राशिफल

दक्षिण भारत की दिवाली

दक्षिण भारत में दिवाली ‘नरक चतुर्दशी’ के रूप में मनाई जाती है. यह दिन कृष्ण और सत्यभामा द्वारा राक्षस नरकासुर के वध का प्रतीक है. यहां सुबह तेल स्नान, मिठाइयों और नए वस्त्रों की परंपरा इस दिन को खास बनाती है.

तमिलनाडु में यह विजय का पर्व है जबकि कर्नाटक में इसे बाली चतुर्दशी कहा जाता है जो धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है. दिवाली सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि भारत की विविधता और एकता की झलक है. उत्तर की भव्यता और दक्षिण की परंपराओं का संगम इस पर्व को रोशनी का उत्सव बनाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago