शमी पौधे के लिए वास्तु टिप्स
Shami Plant Vastu tips: हिंदू धर्म में पेड़- पौधों का विशेष महत्व होता है. पीपल, बरगद, तुलसी, बेलपत्र इस तरह तमाम ऐसे पेड़- पौधे हैं जिसकी हिंदू धर्म में पूजा की जाती है और किसी की अपनी मान्यता है. इसी तरह एक पौधा है शमी का. आज इस आर्टिकल में आपको शमी के पौधे से जुड़े कुछ वास्तु, धार्मिक टिप्स और इसके तमाम फायदे के बारे में बताएंगे, अगर आप इस पौधे को सही दिशा और सही तरीके लगाते हैं तो आप अपने घर में सकारात्मक बदलाव देखेंगे.
शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है. अगर बाहर निकलते समय यह दाईं ओर पड़े, तो और भी अच्छा फल देता है. वहीं अगर आप शमी का पौधा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखते हैं तो इससे घर में सकारात्म ऊर्जा में प्रवेश करती हैं बरक्कत होती है. यह पौधा घर के आसपास एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के अंदर नहीं रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को घर की छत या फिर बालकनी में रखें. इसकी सबसे अच्छी और लाभकारी दिशा दक्षिण मानी जाती है. इसके अलावा, इसको शनिवार के दिन ही लगाना चाहिए और सूरज के सामने इसे भूलकर भी ना रखें.
मान्यता है कि जहां शमी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां वास्तु दोष धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और घर का माहौल शांत रहता है. शमी के पौधे में आपको रोजाना पानी छिड़काव करना पड़ेगा, किसी भी सूरत में यह पौधा सूखे ना. सूखा पौधा घर में वास्तु दोष बढ़ाता है. वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा घर में धन आकर्षित करने वाला माना जाता है. घर में शमी का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. जिन लोगों को कर्ज या पैसों की दिक्कत हो, उनके लिए यह खास लाभकारी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: महाकाल के भक्तों के लिए गुड न्यूज, 500 रुपए में कर सकेंगे काल भैरव गर्भग्रह के दर्शन; जानिए प्रोसेस
हिंदू धर्म में मान्यता है कि शनिवार के दिन शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से रुका हुआ धन मिलने और आय के नए रास्ते खुलते हैं. ज्योतिष में शमी का संबंध शनिदेव से बताया गया है. शमी की पूजा करने से शनि का प्रभाव शांत होता है. साढ़ेसाती या ढैय्या में राहत और मानसिक शांति मिलती है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…