Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकाल के भक्तों के लिए गुड न्यूज, 500 रुपए में कर सकेंगे काल भैरव गर्भग्रह के दर्शन; जानिए प्रोसेस

Ujjain Kal Bhairav Temple: अब श्रद्धालु 500 रुपये शुल्क देकर बाबा कालभैरव के गर्भगृह में सीधे प्रवेश कर शीघ्र दर्शन और पूजन कर सकेंगे.

500 रूपए में कर सकेंगे कालभैरव गर्भग्रह के दर्शन

500 रूपए में कर सकेंगे कालभैरव गर्भग्रह के दर्शन

Ujjain Kal Bhairav Temple Launches New Darshan System:  विश्व प्रसिद्ध बाबा कालभैरव मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, देश- विदेश से भी श्रद्धालु लगातार महाकाल आते हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने नई दर्शन व्यवस्था लागू की है। अब श्रद्धालु 500 रुपये शुल्क देकर बाबा कालभैरव के गर्भगृह में सीधे प्रवेश कर शीघ्र दर्शन और पूजन कर सकेंगे. वहीं सामान्य श्रद्धालुओं के लिए पहले की तरह निशुल्क कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था जारी रहेगी.

500 रूपए में कर सकेंगे कालभैरव गर्भग्रह के दर्शन

एसडीएम एल.एन. गर्ग ने मंदिर दर्शन व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि बाबा कालभैरव को भगवान महाकाल के कोतवाल और सेनापति के रूप में पूजा जाता है. मंदिर में प्रतिदिन 20 से 25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि विशेष पर्वों पर यह संख्या एक लाख तक पहुंच जाती है. लंबे समय से श्रद्धालुओं की मांग थी कि शीघ्र दर्शन की अलग व्यवस्था बनाई जाए. नई व्यवस्था के तहत 500 रुपये की रसीद कटवाने वाले श्रद्धालुओं को सीधे गर्भगृह तक ले जाया जा रहा है, जहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद दर्शन कराए जा रहे हैं. वहीं सामान्य श्रद्धालु पहले की तरह लाइन में लगकर निशुल्क दर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें: हर गुस्सा जिद नहीं, बच्चों में दिखें ये 6 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं एंग्जायटी-डिप्रेशन के संकेत

अन्य दर्शनों की तरह शुरू की गई नई व्यवस्था

मंदिर प्रशासन की नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालु टिकट मंदिर परिसर के बाहर बने काउंटर से सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक (कैश में ले सकेंगे) मिलेंगे. मंदिर प्रशासन के अनुसार फिलहाल यह व्यवस्था ऑफलाइन शुरू की गई है, जिसे जल्द ही ऑनलाइन भी किया जाएगा. 500 रुपए की टिकट से श्रद्धालुओं विशेष मार्ग से सीधे गर्भगृह तक पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे. वहीं आपको बता दें कि भस्म आरती में प्रवेश के लिए प्रति श्रद्धालु 200 रुपये शुल्क लिया जाता है. वहीं संध्या और शयन आरती के लिए 250 रुपये ऑनलाइन शुल्क लगता है. शीघ्र दर्शन व्यवस्था भी 250 रुपये में उपलब्ध है. इन्हीं सबके आधार पर अब अब कालभैरव मंदिर में भी दर्शन के लिए 500 रुपये शुल्क रखा गया है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital